{"_id":"60e079798ebc3e09cb1a228e","slug":"havoc-of-miscreants-in-noida-bmw-car-robbed-from-hotelier-on-the-strength-of-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा में बदमाशों का कहर: हथियार के बल पर होटल व्यवसायी से लूटी बीएमडब्ल्यू कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा में बदमाशों का कहर: हथियार के बल पर होटल व्यवसायी से लूटी बीएमडब्ल्यू कार
Sat, 03 Jul 2021 08:21 PM IST
सुशील कुमार कुमार
पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 03 Jul 2021 08:21 PM IST
सार
सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पीड़ित ने सेक्टर 49 में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की कई टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस, फाइल फोटो
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सलारपुर नाले के पास शनिवार को कथित तौर पर तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक होटल व्यवसाई से उसकी बीएमडब्ल्यू कार लूट ली।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त श्याम जीत सिंह ने बताया कि सेक्टर-47 के डी-ब्लॉक में रहने वाले होटल संचालक अमनदीप सिंह सेक्टर-78 स्थित महागुन अपार्टमेंट गए थे और आज सुबह करीब छह बजे अपनी बीएमडब्ल्यू कार (यूपी-17- बी-1000) से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक सलारपुर नाले के पास अमनदीप लघु शंका के लिए कार से उतरे, तभी मौके पर तीन हथियारबंद बदमाश आए और उनके साथ मारपीट की व कार, मोबाइल फोन आदि लूट लिए।
विज्ञापन
सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि पीड़ित ने सेक्टर 49 में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की कई टीमों का गठन कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।