फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Guidelines issued to hospitals amid rising cases of corona make special arrangements for patients

दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी, मरीजों के लिए करें विशेष इंतजाम 

Tue, 11 Jan 2022 08:45 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 08:45 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिसंबर के अंत से पिछले 10 दिनों में अस्पतालों में कोरोना से 70 मरीजों की मौत हुई है। मरने वाले मरीजों में ज्यादातर हार्ट और लिवर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।

विज्ञापन
Guidelines issued to hospitals amid rising cases of corona make special arrangements for patients
कोविड अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को लेकर अस्पतालों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत विभाग ने अस्पतालों को कोरोना मरीजों के लिए विशेष इंतजाम करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिसंबर के अंत से पिछले 10 दिनों में अस्पतालों में कोरोना से 70 मरीजों की मौत हुई है। मरने वाले मरीजों में ज्यादातर हार्ट और लिवर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे। विभाग ने दिल्ली के अस्पतालों के सभी चिकित्सा निदेशक और अधीक्षकों को निर्देश देते हुए गंभीर मरीजों की भर्ती, उनका इलाज व उनकी देखभाल के लिए कहा है। साथ ही अस्पतालों में होने वाली मौतों का विश्लेषण का भी निर्देश है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से गंभीर बीमारी वाले कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए विशेषज्ञों की निगरानी भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। विभाग ने कहा है कि जिन लोगों को गंभीर बीमारियां हैं और वे कोरोना संक्रमित हैं तो उनकी विशेष तौर से देखभाल की जाए। साथ ही जरूरत अनुसार विशेषज्ञों की निगरानी में रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
गौरतलब है कि नौ जनवरी तक दिल्ली के अस्पतालों में 1912 कोविड मरीज भर्ती हुए थे और 17 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा था। वहीं, सोमवार को दिल्ली में कोरोना के 19 हजार 166 नए मामले सामने आए थे।  दिल्ली में मौजूदा समय में कोरोना के कुल 65 हजार 806 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 44 हजार 28 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed