{"_id":"62311b08383b38560663df9b","slug":"guard-was-killed-by-the-former-employee-of-the-gas-warehouse-in-shastri-park-arrested-with-his-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: शास्त्री पार्क में गैस गोदाम के पूर्व कर्मचारी ने ही की थी गार्ड की हत्या, साथी संग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: शास्त्री पार्क में गैस गोदाम के पूर्व कर्मचारी ने ही की थी गार्ड की हत्या, साथी संग गिरफ्तार
Wed, 16 Mar 2022 04:32 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Wed, 16 Mar 2022 04:32 AM IST
सार
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि सोमवार सुबह शास्त्री पार्क पुलिस को सूचना मिली कि इंडेन गैस एजेंसी के गार्ड की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो गार्ड गणेश का शव केबिन से बरामद हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
पुलिस ने शास्त्री पार्क में गैस गोदाम के गार्ड की हत्या की गुत्थी को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में गोदाम के ही पूर्व कर्मचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनीष और विशाल के रूप में हुई है। तीसरा साथी फरार है। आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने बताया कि सोमवार सुबह शास्त्री पार्क पुलिस को सूचना मिली कि इंडेन गैस एजेंसी के गार्ड की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो गार्ड गणेश का शव केबिन से बरामद हुआ। गोदाम के लॉकर को तोड़ने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी जांच की तो डीवीआर कैमरे के कनेक्शन कटे थे। पुलिस ने डीवीआर की एक दिन पहले की रिकॉर्डिंग को खंगाला तो रविवार रात को तीन संदिग्ध युवक गोदाम के आसपास दिखे।
विज्ञापन
पुलिस ने संदिग्धों की पहचान शुरू की। एक की पहचान मनीष के रूप में हुई। वह पहले गोदाम में ही मजदूरी करता था। इसका भाई विरेंद्र अभी भी गोदाम में चालक है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो बताया कि उसका भाई मनीष किराड़ी में रह रहा है। एक टीम को किराड़ी, सुलेमान नगर के त्रिपाठी एंक्लेव भेजा। वहां से पुलिस ने मनीष और विशाल को दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि गोदाम के लॉकर में कैश रहता है। इसे लूटने की फिराक में उन्होंने गार्ड की हत्या कर दी। लॉकर की चाबी न मिलने पर उसे तोड़ने का प्रयास किया। असफल होने पर गार्ड का मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन