फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   girl child Kidnapped for sacrificing on Holi Troubled by not getting married accused committed crime brother-in-law arrested

अंधविश्वास: होली पर बलि देने के लिए बच्ची अगवा, शादी न होने से परेशान आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम,  जीजा-साला गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2022 04:42 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Wed, 16 Mar 2022 04:42 AM IST
सार

आरोपी मूलरूप से बागपत के गांव बलैनी का रहने वाला है। पुलिस ने सोमवार को बलैनी में सोनू के घर दबिश दी। परिजनों से पूछताछ हुई तो पता चला कि सोनू बच्ची को बहन के घर बागपत में खामपुर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने रात में वहां दबिश देकर बच्ची को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
girl child Kidnapped for sacrificing on Holi Troubled by not getting married accused committed crime brother-in-law arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

छिजारसी गांव से रविवार को सात साल की बच्ची का अपहरण बलि देने के लिए किया गया था। शादी न होने से परेशान आरोपी एक तांत्रिक की सलाह पर बच्ची को बागपत ले गया था। यहां बच्ची की बलि दी जानी थी। नोएडा कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने यह खुलासा करते हुए आरोपी जीजा-साले को गिरफ्तार किया है। बच्ची को परिजनों को सौंपकर पुलिस तांत्रिक व दो महिलाओं को तलाश रही है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर ने 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की है।

विज्ञापन


डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि छिजारसी निवासी सात साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस बीच एक युवक बच्ची को अगवा कर साथ ले गया था। पुलिस ने जांच की तो सीसीटीवी में आरोपी बच्ची को लेकर जाता नजर आया। जांच में पता चला कि जो आरोपी सीसीटीवी में नजर आ रहा है, वह पड़ोसी सोनू वाल्मीकि है।
विज्ञापन


आरोपी मूलरूप से बागपत के गांव बलैनी का रहने वाला है। पुलिस ने सोमवार को बलैनी में सोनू के घर दबिश दी। परिजनों से पूछताछ हुई तो पता चला कि सोनू बच्ची को बहन के घर बागपत में खामपुर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने रात में वहां दबिश देकर बच्ची को बरामद कर लिया। मौके से पुलिस ने सोनू और उसके जीजा किशनपुर बागपत निवासी नीटू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू एक कंपनी में काम करता है। उसकी शादी नहीं हो रही थी। पहली शादी भी टूट गई थी। इसके बाद सोनू के नजदीकी रिश्तेदार तांत्रिक सतेंद्र ने उसे बताया कि होली पर एक बच्चे की बलि देनी होगी, तभी शादी हो पाएगी। इसके बाद रविवार को उसने जीजा नीटू के साथ मिलकर पड़ोसी की सात साल की बच्ची को अगवा कर लिया और बलि देने के लिए मेरठ होते हुए बागपत पहुंच गया।

आइसक्रीम खिला बच्ची को किया अगवा
पुलिस के मुताबिक, सोनू ने रविवार को दिन में ही शराब पी ली थी। इसके बाद बच्ची के पास पहुंचा और आइसक्रीम खिला गोद में उठाकर ले गया। कुछ दूर आगे नीटू मिला और उसने ऑटो से सोनू व बच्ची को गाजियाबाद पहुंचा दिया। वहां से बस से सोनू बच्ची को गांव ले गया। रविवार रात को वहां रखने के बाद बहन के गांव खामपुर ले गया। खामपुर में ही तांत्रिक का घर है। वारदात में सोनू की बहनें वर्षा व रेखा ने भी सहयोग किया था। पुलिस वर्षा, रेखा व तांत्रिक सतेंद्र की तलाश कर रही है।


बच्ची को देख माता-पिता के छलके आंसू
बच्ची का परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। बच्ची के पिता व चाचा नोएडा की एक फैक्टरी में हेल्पर हैं। बच्ची के गायब होने से सभी का बुरा हाल था। मंगलवार को जब पुलिस बच्ची को लेकर आई तो मां व पिता के खुशी के आंसू छलक गए। उन्होंने बच्ची को गले लगाकर पुलिस का शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed