{"_id":"5f7636378ebc3e9b8409e510","slug":"giants-sidelined-in-delhi-bjp-s-new-team-youth-trust-ashram-news-noi539865756","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली भाजपा की नई टीम में दिग्गज दरकिनार, युवाओं पर भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली भाजपा की नई टीम में दिग्गज दरकिनार, युवाओं पर भरोसा
विज्ञापन
नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद दिल्ली प्रदेश भाजपा ने पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। नई टीम में भाजपा ने युवा चेहरों को ज्यादा तरजीह मिली है। नई टीम में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। हालांकि इस पूरी टीम में मुख्य प्रवक्ता को छोड़कर विधायकों और सांसदों को दूर ही रखा गया है। इसके अलावा आगामी एमसीडी चुनाव को भी ध्यान में रखकर मंत्री, महामंत्री और उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। तीन महामंत्री में एक भी महिला शामिल नहीं है। आठ उपाध्यक्षों में सिर्फ एक महिला कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। हालांकि आठ मंत्री में तीन महिलाओं को मंत्री पद दिया गया है।
संगठन महामंत्री के पद पर सिद्धांर्थन ही रहेंगे। महामंत्री के पद पर कुलजीत सिंह चहल को लगातार दूसरी बार प्रदेश भाजपा की टीम में शामिल किया गया है। सियासी जानकारों का कहना है कि नई टीम में अनुभवी लोगों की कमी रहेगी। हालांकि यह भी कहना है कि लगातार विधानसभा चुनाव में हार की स्थिति को देखते हुए अनुभवी टीम की कुछ खास आवश्यकता भी आलाकमान नहीं महसूस कर रहा था। लिहाजा दिल्ली के कई कद्दावर नेता दरकिनार कर दिए गए है और अगली पीढ़ी को तैयार किया जा रहा है।
उपाध्यक्ष पद पर सभी युवा चेहरा
नई टीम में उपाध्यक्ष के पद पर सभी युवा चेहरे को तरजीह दी गई है। मयूर विहार जिला के तेजतर्रार युवा नेता विरेंद्र सचदेवा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह मुख्य प्रवक्ता के तौर पर काम करने वाले अशोक गोयल देवराहा को उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले सुनील यादव, बरखा सिंह, राजन तिवारी, जयवीर राणा और करम सिंह करमा को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
महामंत्री के पद पर पूर्वांचल चेहरा
नए पदाधिकारियों की टीम में तीन महामंत्री बनाए गए है। इनमें कुलजीत सिंह चहल, हर्ष मल्होत्रा और पूर्वांचल के दिनेश प्रताप सिंह को पार्टी ने महामंत्री का पद दिया है।
मंत्री के पद पर महिलाओं को तरजीह
नए पदाधिकारियों की सूची में मंत्री पद पर महिलाओं ने बाजी मारी है। कुल आठ मंत्री पद में पांच महिलाओं को शामिल किया गया है। इनमें नीमा भगत, सुनीता कांगड़ा, संतोष गोयल, लता सोढ़ी, नीलम धीमान को मंत्री पद दिया गया है। इसके अलावा गौरव खारी, इंप्रीत सिंह बख्शी और मोहन लाल दायमा को मंत्री पद दिया गया है। इसमें सभी वर्गों का खास ख्याल रखा गया है।
मोर्चा अध्यक्ष की भी घोषणा
योगिता सिंह को महिला मोर्चा अध्यक्ष, वासु रुख्खड़ को युवा मोर्चा अध्यक्ष, भूपेंद्र गोठवाल को अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष, संतोष पाल को ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष, विनोद सहरावत को किसान मोर्चा अध्यक्ष और कौशल मिश्रा को पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष, मोहम्मद हारून को अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है।
प्रवक्ता में पुराने चेहरे के साथ नये भी
प्रवक्ताओं की भी लंबी सूची जारी की गई है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना के पुत्र हरीश खुराना के साथ प्रवीण शंकर कपूर को फिर से प्रवक्ता ही बनाया गया है। विधायक अभय वर्मा को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा प्रवक्ताओं की सूची में आदित्य झा, सत प्रकाश राणा, नीतू डबास, रिचा पांडे, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, यासिर अली, मोहन लाल गिहारा, विक्रम बिधूड़ी शामिल हैं।