{"_id":"6000a6ce8ebc3e3291455a16","slug":"ghazipur-cock-market-will-open-from-today-100-samples-negative-ashram-news-noi559929511","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से खुलेगी गाजीपुर मुर्गा मंडी, 100 नमूने निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से खुलेगी गाजीपुर मुर्गा मंडी, 100 नमूने निगेटिव
विज्ञापन
नई दिल्ली। गाजीपुर मुर्गा मंडी से जांच के लिए भेजे गए 100 नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार से मंडी खुल जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को उच्च स्तरीय बैठक के बाद मुर्गा मंडी को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। वहीं, तीनों नगर निगम ने भी मुर्गे की बिक्री, पैकेजिंग और प्रोसेसिंग को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों का वापस ले लिया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि मुर्गा मंडी से लिए गए सभी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसको देखते हुए मुर्गा मंडी को दोबारा खोलने के आदेश दिए गए हैं। वहीं, मंडी में पड़ोसी राज्यों से मुर्गों को लाने के प्रतिबंध को हटा दिया है।
वहीं, तीनों नगर निगम ने एक दिन पहले लगाए गए मुर्गे की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध के आदेश को वापस ले लिया है। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर निर्मल जैन ने बताया कि केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री केजरीवाल के संग बैठक की थी। इसमें तीनों नगर निगम के आयुक्त व महापौर भी शामिल थे। बैठक में हुए फैसले के बाद यह निर्णय लिया गया है।
मंडी में बरती जाएंगी विशेष सावधानी
हफ्ते भर बाद मुर्गा मंडी खुलने से व्यापारियों में खुशी का माहौल है। गाजीपुर पोल्ट्री मार्केट एसोसिएशन के महासचिव सलीम ने कहा कि मंडी से लिए गए सभी नमूनों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है। इसको देखते हुए व्यापारियों व ग्राहकों की चिंता भी कम हुई है। उन्होंने कहा कि करीब एक सप्ताह तक मार्केट बंद रहने की वजह से कारोबारियों को काफी नुकसान हुआ है।