फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Gangster threatens sexual harassment victim in Delhi Police registered case

दिल्ली: सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को गैंगस्टर ने दी धमकी, केस वापस नहीं लिया तो अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा

Sun, 21 Nov 2021 08:27 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Nov 2021 08:27 AM IST
सार

हरियाणा के एक गैंगस्टर ने  सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को गैंगस्टर से धमकी मिली है। पीड़िता के अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई है। पीड़ित परिवार ने बताया  सामूहिक दुष्कर्म का मामला वापस लेने का दवाब दिया जा रहा है। 

विज्ञापन
Gangster threatens sexual harassment victim in Delhi Police registered case
फाइल फोटो - फोटो : pexels.com

विस्तार

दिल्ली के कारोबारी परिवार की बहू के साथ गैंगरेप के मामले में हरियाणा के एक गैंगस्टर ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही पीड़िता की अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता के परिवार वालों ने नांगलोई थाने में इस बाबत शिकायत दी है। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार का आरोप है कि गैंगरेप के फरार आरोपी केस वापस करने का दवाब बना रहे हैं और इसी वजह से गैंगस्टर की ओर से धमकी दी जा रही है। पीड़िता के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित परिवार केशवपुरम इलाके में रहता है। पीड़िता के भाई ने शिकायत में बताया कि तीन साल पहले उसकी बहन की शादी रोहिणी साउथ इलाके में एक कारोबारी परिवार में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद घर पर शराब पार्टी का आयोजन किया गया। इस पार्टी के बाद देवर, पति का फूफा और मौसेरे भाई ने उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के दौरान देवर ने अश्लील वीडियो और फोटो बनाए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने अपने परिवार की मदद से रोहिणी साउथ थाने में शिकायत की। पुलिस ने इस मामले में देवर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य दो आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed