फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   G-20 Summit: Decorative flower pots stolen from New Delhi

G-20 Summit : नई दिल्ली से सजावटी गमले चोरी, फ्लैक्स भी फाड़े, आने वाले हैं मेहमान...पुलिस हैरान

Thu, 31 Aug 2023 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 05:53 AM IST
सार

सभी प्रमुख सड़कों की फुटपाथ पर सजावट के लिए रखे गए गमलों की चोरी हो रही है। रात के अंधेरे में गमले गायब हो रहे हैं। वहीं, स्मार्ट टॉयलेट ब्लाॅक के बाहर लगे जी 20 के फ्लैक्स को भी ब्लेड से फाड़ दिया गया है।

विज्ञापन
G-20 Summit: Decorative flower pots stolen from New Delhi
गायब हैं फ्लैक्स... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली इलाके में जी 20 की तैयारियों में दाग लगना शुरू हो गया है। सभी प्रमुख सड़कों की फुटपाथ पर सजावट के लिए रखे गए गमलों की चोरी हो रही है। रात के अंधेरे में गमले गायब हो रहे हैं। वहीं, स्मार्ट टॉयलेट ब्लाॅक के बाहर लगे जी 20 के फ्लैक्स को भी ब्लेड से फाड़ दिया गया है। एनडीएमसी को करीब 50 फ्लैक्स फटे मिले हैं। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों में गमलों को  कार पर रखते देखा गया है। 

विज्ञापन


इसकी जानकारी पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल प्राथमिक जिम्मेदारी खूबसूरती को बनाए रखनी है। ऐसे में हर प्वाइंट पर सुबह अतिरिक्त पौधों को रखना मजबूरी हो गई है। दरअसल, एनडीएमसी ने जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी कर रही है। इसमें खास जोर सड़कों की सजावट पर है। 
विज्ञापन


कनाट प्लेस के सभी प्वाइंट के साथ सरदार पटेल मार्ग, पंचशील मार्ग, कौटिल्य मार्ग, राजाजी मार्ग, तीन मूर्ति, विनय मार्ग, अकबर रोड, शेरशाह रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, पंडारा रोड, केजी मार्ग, जनपथ, संसद  मार्ग, हैदराबाद हाउस, कॉपरनिकस मार्ग, पुराना किला रोड, इंडिया गेट के नजदीक बड़ी संख्या में खूबसूरत पौधे गमले में रखे  गए हैं। कोशिश विदेशी मेहमानों के सामने अपने शहर को सुंदर दिखाने की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी जानकारी
नडीएमसी अधिकारी ने बताया कि गमले चोरी और स्मार्ट टॉयलेट ब्लाकों के होर्डिंग की फ्लेक्स फाड़ने की वारदात के संबंध में पुलिस को शिकायत नहीं दी है। फिर भी, पुलिस को इस तरह की हरकतों की सूचना दे दी है। अब आगे की कार्रवाई पुलिस करेगी। जरूरत पड़ने पर मामला भी दर्ज करवाया जाएगा।

आयोजन स्थल के पास दोबारा लगेंगे
एनडीएमसी इलाके के स्मार्ट टॉयलेट ब्लाॅक में जी20 का मैसेज देने वाले बड़े-बड़े फ्लेक्स लगे हैं। शरारती तत्वों ने इस पर भी ब्लेड चलाई है। करीब 50 जगहों पर फ्लेक्स फाड़ दी गई है। साथ ही सड़कों के किनारे के भी कुछ होर्डिंग भी फटे हुए हैं। अब अधिकारियों ने तय किया है कि इन जगहों पर आयोजन के नजदीक ही दुबारा फ्लैक्स लगाया जाएगा।


एक ही रात में 120 गमले चोरी
कनाट प्लेस के आउटर सर्कल के पांच तिराहों पर बीते दिनों गमले रखे गए थे। सभी प्वाइंट पर इनकी संख्या 150 थी। एक जगह तो 150 गमलों में से सिर्फ 30 ही मिले। एक ही रात में यहां से 120 गमले चोरी हो गए। जबकि दूसरी जगहों से 30-40 गमले रात भर में गायब हुए। अब गमलों को चोरों से बचाने के लिए निगरानी करनी पड़ रही है। अतिरिक्त गमले रखने के साथ रखवाली के लिए गार्ड तैनात किए गए है। एनडीएमसी हालांकि इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं है कि यह कदम कितना कारगर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed