फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Friendship was heavy on FB, 3.48 lakhs cheated from retired bank manager

एफबी पर भारी पड़ी दोस्ती, रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 3.48 लाख ठगे

Wed, 09 Jun 2021 02:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Friendship was heavy on FB, 3.48 lakhs cheated from retired bank manager
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला में रिटायर्ड बैंक मैनेजर ठगी का शिकार हो गए। एक महिला ने खुद को विदेशी बताकर उनसे दोस्ती की। इसके बाद उनके लिए महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। बाद में कभी कस्टम ड्यूटी तो कभी टैक्स व दूसरे मदों में रुपये मांगना शुरू कर दिया। पीड़ित से करीब 3.48 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित को न तो उनके रुपये वापस मिले और न ही गिफ्ट। परेशान होकर पीड़ित सीपी प्रेमजीत (65) ने मामले की सूचना सराय रोहिल्ला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सीपी प्रेमजीत शास्त्री नगर के सराय रोहिल्ला इलाके में रहते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। वह दक्षिण भारतीय बैंक से रिटायर्ड हैं। प्रेमजीत का फेसबुक पर अकाउंट है। फेसबुक पर उनकी दोस्ती एसआर क्रिस्टीयना मैरी फ्रेंकलीन से हुई। चैटिंग के दौरान बुजुर्ग ने अपना व्हॉट्सएप नंबर क्रिस्टीना को दे दिया। 30 नवंबर, 2020 को क्रिस्टीना ने कहा कि वह उनके लिए कुछ महंगे तोहफे भेज रही है। वह कोरियर के जरिये मुंबई होते हुए आएंगे। उनको कस्टम ड्यूटी देकर छुड़ाना होगा। क्रिस्टीना ने मयंक सैनी नामक युवक का नंबर भेजा। 1 दिसंबर को मयंक ने बुजुर्ग को कॉल कर उनसे कस्टम के नाम पर 29500 रुपये मांगे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन और क्लीयरेंस के नाम पर रुपये लिए। इसके बाद मयंक ने कहा कि गिफ्ट में सोने के जेवरात और डॉलर हैं, इसलिए जुर्माने के नाम पर उनको 27 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

इसी तरह पीड़ित से करीब 3.48 लाख ठग लिए। क्रिस्टीना और मयंक व बाकी लोग पीड़ित से और रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहते रहे, लेकिन बुजुर्ग को ठगी का अहसास हो गया। पीड़ित ने आरोपियों से अपने रुपये भी वापस मांगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। परेशान होकर पीड़ित ने सराय रोहिल्ला थाना पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed