फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   friend shot dead youth in marriage function

शादी समारोह में मामूली विवाद पर दोस्त की गोली मारकर हत्या

Thu, 10 Dec 2020 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
friend shot dead youth in marriage function
नई दिल्ली। जीटीबी एंक्लेव इलाके में बुधवार देर रात एक शादी समारोह में मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोहम्मद साजिद (37) के रूप में हुई है। साजिद का कसूर बस इतना था कि वह अपने दोस्तों के बीच हुए झगड़े में बीच-बचाव करवा रहा था। इसी दौरान उसके दोस्त नरेश ने पहले हवा में गोली चलाई बाद में उसके सीने और पीठ में दो गोली मार दीं।
विज्ञापन

गंभीर हालत में साजिद को स्वामी दयानंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जीटीबी एंक्लेव थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी नरेश की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद साजिद का शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक साजिद अपने परिवार के साथ एफ-ब्लॉक, सुंदरनगरी, नंद नगरी में रहता था। इसके परिवार में मां शकीला, पत्नी शमा और तीन बच्चों के अलावा दो भाई हैं। साजिद का गाजीपुर सब्जी मंडी में अपना कारोबार था। बुधवार को मंडी से आने के बाद साजिद शाम को खाना खाकर घर पर ही आराम कर रहा था। इस बीच उसके दोस्त काके का उसके मोबाइल पर कॉल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काके ने साजिद से एक रिश्तेदार की शादी में चलने के लिए कहा। साजिद ने मना किया तो वह जिद करने लगा। दबाव बनाने पर वह काके के साथ जाने को राजी हो गया। वह काके के साथ जीटीबी एंक्लेव में शादी में पहुंच गया। इस बीच रात 11.30 बजे परिजनों के पास कॉल आई कि साजिद को गोली मार दी गई है।
परिजन फौरन स्वामी दयानंद अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि साजिद की मौत हो चुकी है। काके ने पुलिस को बताया कि देर रात को वह नरेश, साजिद व राजेंद्र नामक लड़कों के साथ शादी में शराब पी रहा था। इसी दौरान हर्ष विहार निवासी अजीत व महेश वहां आ गए। नरेश का अजीत व महेश से झगड़ा होने लगा। चूंकि दोनों ही साजिद के दोस्त थे, वह बीच बचाव कराने लगा।

नरेश ने गुस्से में साजिद से दूर रहने के लिए कहा। साजिद इसके बाद भी बीच-बचाव कराने लगा। इसी दौरान नरेश ने पहले हवा में गोली चलाई बाद में उसने साजिद को गोली मार दी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि नरेश का महेश से रुपयों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed