{"_id":"604d1a2e8ebc3ee974450443","slug":"free-wi-fi-pm-vani-starts-in-delhi-s-badarpur-ashram-news-noi5711308156","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के बदरपुर में मुफ्त वाई-फाई प्रधानमंत्री वाणी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के बदरपुर में मुफ्त वाई-फाई प्रधानमंत्री वाणी शुरू
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुफ्त वाई-फाई सुविधा को लेकर राजधानी में लगातार राजनीति होती है। मुख्यमंत्री मुफ्त वाई-फाई योजना के मामले में भाजपा दिल्ली सरकार को लगातार कटघरे में खड़ा करती है। अब खुद भाजपा ने प्रधानमंत्री वाणी वाई-फाई योजना के तहत दिल्ली वालों को मुफ्त इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने का बीड़ा उठाया है। इसकी शुरुआत बदरपुर विधानसभा के हरी नगर वार्ड से की गई है।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने सोमवार को दक्षिण दिल्ली में प्रधानमंत्री वाणी वाई-फाई योजना का उद्घाटन कर दिया। यह पहला वाई-फाई हरीनगर वार्ड में लगाया गया है। इस मौके पर एमसीडी की मेयर अनामिका सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह, योजना को कोऑर्डिनेट कर रही अधिकारी शिवा मौजूद थीं।
इस दौरान बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार ने जनता के साथ धोखा किया है। उसने वाई-फाई का वादा पूरा नहीं किया, लेकिन केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री वाणी वाई-फाई योजना शुरू कर दी है। इससे खासतौर पर छात्रों, युवाओं, छोटे दुकानदारों और अन्य लोगों को लाभ होगा। पूरे देश में प्रौद्योगिकी क्रांति के लिए दो महीने पहले ही इस योजना को मंजूरी दी गई है। इस योजना के तहत पूरे देश में 10 लाख से ज्यादा हॉटस्पॉट लगाए जाने हैं। राजधानी में इसकी शुरुआत दक्षिण दिल्ली से की जा रही है। योजना के तहत जनता को अनलिमिटेड फ्री वाई-फाई डाटा मिलेगा।
विज्ञापन
सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क सेवा पीएम वाणी नाम से जानी जाएगी। इसके तहत सरकार ने पब्लिक डाटा ऑफिस (पीडीओ) के जरिये सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क की स्थापना को मंजूरी दी है। कोई छोटी दुकान या साझा सेवा केंद्र (सीएससी) भी पीडीओ बन सकते हैं। इसके लिए किसी लाइसेंस, पंजीकरण या शुल्क की जरूरत नहीं होगी।