फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   fps to remain open for full week

मंत्री इमरान हुसैन का ऐलान- दिल्ली में हर दिन खुलेगी राशन की दुकान

Wed, 19 May 2021 01:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 19 May 2021 01:31 AM IST
सार

हुसैन ने बताया कि राशन की दुकानें सातों दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक बिना किसी साप्ताहिक अवकाश के खुली हैं

विज्ञापन
fps to remain open for full week
दिल्ली सरकार के मंत्री इमरान हुसैन। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री इमरान हुसैन ने मंगलवार को राशन की सरकारी दुकानों का औचक निरीक्षण किया। मंत्री शालीमार बाग क्षेत्र में राशन की दुकान पर पहुंचे। हुसैन ने पांच में से तीन को ही खुला हुआ पाया। मामले को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग के अधिकारियों को दोषी एफपीएस के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एक डीलर ने निरीक्षण के दौरान ही अपनी दुकान खोली थी जिसके बाद विभाग की टीम ने उस राशन दुकान के अभिलेखों को जांच के लिए जब्त कर लिया।

विज्ञापन


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) 2013 के तहत लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई 2021 के महीने के लिए मुफ्त में राशन की उपलब्धता व वितरण के लिए हुसैन ने शालीमार बाग क्षेत्र में राशन की दुकानों (एफपीएस) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शालीमार बाग की विधायक वंदना कुमारी, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी और निरीक्षक भी मौजूद थे।
विज्ञापन


खाद्य मंत्री ने डीलरों और लाभार्थियों को सामाजिक दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने की हिदायत दी। लाभार्थियों से बातचीत कर राशन संबंधित जानकारी भी जुटाई। राशन के निर्बाध वितरण को सुनिश्चित करने का मौके पर ही निर्देश दिया। खाद्य मंत्री ने चेतावनी दी कि वैसे सभी राशन डीलरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी जो नियमित रूप से दुकानें नहीं खोलते हैं। जमाखोरी, कालाबाजारी, राशन का कम वितरण, लाभार्थियों के साथ दुर्व्यवहार आदि अन्य कदाचार में लिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुसैन ने बताया कि राशन दुकानें सातों दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक बिना किसी साप्ताहिक अवकाश के खुली हैं। मई 2021 और जून 2021 के दो महीनों के लिए राशन कार्ड धारकों को दिए जा रहे खाद्यान्न के लिए उन्हें कुछ भी भुगतान नहीं करना है। हेल्पलाइन नंबर 1967 पर शिकायत व पोर्टल पर शिकायत और सुझाव की अपील की।


मंत्री ने यह भी कहा कि नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत एक बार में राशन नहीं मिलता है, तो दुबारा राशन दुकान पर प्राप्त किया जा सकेगा। इस निर्णय से लगभग 17,78,632 परिवारों के 72,77,995 लाभार्थियों को लाभ पहुंचेगा, जिसमें 2,81,006 लाभार्थियों वाले 68,732 अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) परिवारों को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed