{"_id":"613db767862ca82b492f8407","slug":"four-storey-building-collapses-down-in-delhi-due-to-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लगातार बारिश के कारण गिरी चार मंजिला इमारत, पड़ोस का मकान भी ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: लगातार बारिश के कारण गिरी चार मंजिला इमारत, पड़ोस का मकान भी ध्वस्त
Sun, 12 Sep 2021 02:28 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 12 Sep 2021 02:28 PM IST
सार
हादसे में किसी तरह की हताहत नहीं हुई है। जांच में पता चला कि इमारत को काफी दिनों पहले ही निगम जर्जर घोषित कर चुका था। इस मकान में रह रहे लोग चार-पांच दिन पहले ही खाली करके चले गए थे।
विज्ञापन
बारिश के दौरान गिरा मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी के बेगमपुर स्थित कराला इलाके में शनिवार सुबह बारिश के दौरान चार मंजिला जर्जर इमारत भरभराकर गिर गई। उसका मलबा बराबर में बने एक मंजिला मकान पर जा गिरा, जिससे वह मकान भी गिर गया। गनीमत रही कि इस मकान में रह रहे लोग चार-पांच दिन पहले ही खाली कर चले गए थे, जिसकी वजह से कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने चार मंजिला मकान को जर्जर घोषित कर उसे काफी दिन पहले ही खाली करा दिया था। पुलिस मकान मालिक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह बारिश के बीच दमकल विभाग को करीब साढ़े सात बजे कराला के गांधी एंक्लेव में चार मंजिला इमारत के गिरने की सूचना मिली। इसके बाद पास के फायर स्टेशन से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि चार मंजिला इमारत बराबर के एक मंजिला मकान पर गिरा है, जिससे वह मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि चार मंजिला इमारत जर्जर अवस्था में थी और काफी दिनों से खाली थी। दिल्ली नगर निगम ने उसे जर्जर घोषित कर खाली करा दिया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि जर्जर इमारत के कभी भी गिरने की आशंका को देखते हुए बराबर में रहने वाले लोगों ने चार-पांच दिन पहले ही मकान खाली कर दिया था। वहीं, किसी के दबे होने की आशंका में दमकल कर्मियों ने मलबे की जांच करने के बाद राहत की सांस ली। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया है।