{"_id":"5f25b2328ebc3e9ff65049c8","slug":"four-persons-hit-a-bmw-driven-by-fashion-designer-ashram-news-noi527223346","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैशन डिजाइनर ने बीएमडब्ल्यू कार से चार लोगों को टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैशन डिजाइनर ने बीएमडब्ल्यू कार से चार लोगों को टक्कर मारी
Sun, 02 Aug 2020 04:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 04:27 AM IST
विज्ञापन
हादसा...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉश इलाके ईस्ट ऑफ कैलाश में शुक्रवार देर रात फैशन डिजाइनर ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से आइसक्रीम विक्रेता समेत चार लोगों को टक्कर मार दी। चारों घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी भी घायल को गंभीर चोट नहीं लगी है।
विज्ञापन
अमर कॉलोनी थाना निवासी सेक्टर-21 ए फरीदाबाद, हरियाणा निवासी रोशनी अरोड़ा (29) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में रोशनी द्वारा शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रकाश मोहल्ला में बुटीक चलाती है। घटना के समय वह कार में आइसक्रीम खा रही थी। कार स्टार्ट थी। उस समय उसका कुत्ता गियर बॉक्स पर कूद गया और गियर बदल गया। इससे कार चल पड़ी थी।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार शुक्रवार रात 10.17 सपना सिनेमा, ईस्ट ऑफ कैलाश के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। सूचना के बाद इमरजेंसी अफसर किशनपाल मौके पर पहुंचे। मौके पर बीएमडब्ल्यू कार, मोटरसाइकिल और आइसक्रीम रेहड़ी दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। पीसीआर ने चार घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया। कार चालक रोशनी अरोड़ा मौके पर मिली।
विज्ञापन
घायलों की पहचान संत नगर निवासी मुकेश कुमार, प्रकाश मोहल्ला निवासी सपना कुमारी, संत नगर निवासी आइसक्रीम वेंडर गुड्डू और प्रकाश मोहल्ला निवासी हर्षित कौर के रूप में हुई। मुकेश को पैर में, सपना कुमारी को सीधे पैर के घुटने, गुड्डू के उल्टे पैर के घुटने और हर्षित को बाएं पैर के टखने में चोट लगी हैं। घायल मुकेश की शिकायत पर अमर कॉलोनी थाने में रोशनी अरोड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।