फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Five-year-old innocent died due to electrocution

करंट लगने से पांच साल के मासूम की मौत

Fri, 24 Sep 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old innocent died due to electrocution
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के खानपुर इलाके के पार्क में बंदर का तमाशा देखने के दौरान तीन मासूमों को करंट लग गया। आनन-फानन में तीनों को मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां एक मासूम को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतक की शिनाख्त तस्लीम (5) के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

हादसे में करंट लगने से तस्लीम का छह साल का भाई व पांच साल का बुआ का लड़का भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। परिजनों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं शुरूआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने बिजली के खंभे से अवैध कनेक्शन लिए हुए थे, जिसकी वजह से रेलिंग में करंट आ रहा था। मासूम उसकी ही चपेट में आए। जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बुधवार शाम करीब 4.40 बजे खानपुर स्थित जेजे कालोनी के पास पार्क में कुछ बच्चों को करंट लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बीएसईएस अधिकारियों को सूचना देकर बिजली सप्लाई बंद करवाई। घटना स्थल पर पहुंचने पर पता चला कि परिजन तीनों बच्चों को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जा चुके हैं। पुलिस अस्पताल पहुंची तो एक बच्चे की मौत की खबर मिली। तस्लीम की दादी आयशा ने बताया कि पार्क की रेलिंग और खंभे में अक्सर करंट आता था। कई बार निगम अधिकारियों व नेताओं को इसके बारे में सूचित भी किया गया, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed