{"_id":"61d2fe6a94818324492e1810","slug":"five-travelers-from-punjab-and-haryana-wanted-to-go-abroad-with-fake-documents","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपना था इंग्लैंड में बसने का, पहुंचे जेल: फर्जी कागजात से विदेश जाना चाहते थे पांच यात्री, एयरपोर्ट पर ऐसे हुए खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना था इंग्लैंड में बसने का, पहुंचे जेल: फर्जी कागजात से विदेश जाना चाहते थे पांच यात्री, एयरपोर्ट पर ऐसे हुए खुलासा
Mon, 03 Jan 2022 07:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 03 Jan 2022 07:17 PM IST
सार
शुरूआती जांच में पता चला कि एजेंटों ने यात्रियों के लिए फर्जी कागजात के इंतजाम किए थे और इसके एवज में उनसे 12-12 लाख रुपये लिए थे। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने यात्रियों के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उन्हें फर्जी कागजात मुहैया करने वाले एजेंटों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड में बसने के लिए पंजाब व हरियाणा के रहने वाले पांच लोगों ने कागजातों का इंतजाम किया और विदेश जाने का सपना लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गए। रवानगी से पहले ही एयरपोर्ट पर जब इनके कागजात की जांच की गई तो फर्जीवाड़ा का खुलासा हो गया।
सभी फर्जी कागजात के जरिए विदेश जाने की कोशिश कर रहे थे। शुरूआती जांच में पता चला कि एजेंटों ने यात्रियों के लिए फर्जी कागजात के इंतजाम किए थे और इसके एवज में उनसे 12-12 लाख रुपये लिए थे। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने यात्रियों के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उन्हें फर्जी कागजात मुहैया करने वाले एजेंटों की तलाश में जुटी है।
रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे पांच यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। सभी को एयर इंडिया फ्लाइट से इंग्लैंड जाना था। बोर्डिंग गेट पर यात्रा दस्तावेजों की जांच के दौरान यह पाया गया कि उनके पास मौजूद बोर्डिंग पास फर्जी है। अधिकारियों ने जांच में पाया कि यात्रा चार्ट में उनका नाम भी नहीं है।
विज्ञापन
यात्रियों को उनके कागजात के साथ इमीग्रेशन विभाग को सौंप दिया गया। यात्रियों की पहचान गांव कोटली गजरान, जालंधर पंजाब निवासी अरमनदीप सिंह, गांव संगौना, पठानकोट पंजाब निवासी अमृतपाल, गांव झलौया, पठानकोट, पंजाब निवासी जगदीप सिंह, गांव बुधा, कपूरथला, पंजाब निवासी गुरविंदर सिंह, पटवार भवन, कैथल हरियाणा निवासी राहुल जंगरा के रूप में हुई।

पूछताछ में यात्रियों ने बताया कि दिल्ली के दो एजेंटों कृष्णा और कमल ने उन्हें इंग्लैंड में बसाने का वादा किया था। दोनों ने उन्हें बोर्डिंग पास, आरटी- पीसीआर रिपोर्ट और बोर्ड शिप ज्वाइनिंग लेटर दिए। इसके एवज में एजेंटों ने सभी यात्रियों से 12-12 लाख रुपये लिए थे।
एजेंटों ने यात्रियों को फर्जी कागजात देकर उन्हें अवैध रूप से विदेश भेजने की कोशिश की। यहां तक कि यात्रियों को भरोसा दिलाया गया था कि इंग्लैंड में उनके कर्मचारी हैं जो उन्हें एयरपोर्ट से सुरक्षित बाहर निकाल देंगे। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी यात्रियों ने इमीग्रेशन विभाग को धोखा देने की कोशिश की।
इस खुलासे के बाद सभी यात्रियों को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस के हवाले की दिया गया। पुलिस इमीग्रेशन अधिकारी की शिकायत पर यात्रियों के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस यात्रियों के निशानदेही पर फर्जीवाड़ा में शामिल एजेंटों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।