फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Five jail officers arrested for cheating two hundred crores

दो सौ करोड़ की ठगी में पांच जेल अधिकारी गिरफ्तार

Wed, 10 Nov 2021 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Five jail officers arrested for cheating two hundred crores
नई दिल्ली। जालसाज सुकेश चंद्रशेखर के रोहिणी जेल से दो सौ करोड़ की ठगी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने मंगलवार को तिहाड़ जेल के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। सुकेश चंद्रशेखर ने तिहाड़ जेल से रेलिगेयर इंटरप्राइजेज के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से दो सौ करोड़ की ठगी की थी।
विज्ञापन

आरोपी ने वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जेल में बंद शिविंदर सिंह को जमानत दिलाने की बात कही थी। आरोपियों की पहचानरोहिणी जेल अधीक्षक सुनील कुमार व सुरिंदर चंद्र बोरा, उपाधीक्षक महेंद्र प्रसाद व लक्ष्मी दत्त और सहायक अधीक्षक प्रकाशचंद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शाखा के अधिकारियों के अनुसार अदिति सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच के बाद पुलिस ने रोहिणी जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पुलिस ने उसकी पाटर्नर लीना समेत चार अन्य आरोपियों मैथ्यूज, कमलेश कोठारी, अरुण मुथु और बी मोहन राज को भी गिरफ्तार कर लिया। जालसाजी के मामले में गिरफ्तार सुकेश रोहिणी जेल से ही मोबाइल फोन के जरिए ठगी को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि आरोपी जेल में तैनात अधिकारियों की मिलीभगत से ठगी कर रहा था। जेल प्रशासन ने अपने स्तर पर जेल अधिकारियों की मिलीभगत की जांच की, जिसमें पांच अधिकारियों की संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया था। उधर, आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की, जिसमें भी जेल के पांचों अधिकारियों की संलिप्तता की बात सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed