फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Five arrested for looting Rs 39 lakh from jeweler's office

Delhi News: ज्वेलर के कार्यालय से 39 लाख रुपये लूटने में पांच गिरफ्तार

Sat, 04 Nov 2023 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Five arrested for looting Rs 39 lakh from jeweler's office
ज्वेलर के कार्यालय से 39 लाख रुपये लूटने में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन


यूपी परिवहन निगम के बस चालक ने रची थी साजिश, 33.12 लाख रुपये व बाइक बरामद
सभी गिरफ्तार आरोपी यूपी के बिजनौर के रहने वाले, पुलिस कर रही है मामले की छानबीन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। करोलबाग स्थित ज्वेलर के कार्यालय से 39 लाख लूटने के आरोप में पुलिस ने मुख्य आरोपी को बिजनौर (यूपी) से जबकि चार अन्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव-मंदोरी, बिजनौर निवासी दीपक कुमार चौहान, साउथ मोती बाग निवासी राजू सैनी, दीपेंद्र सैनी, दीपक कुमार और वसंत गांव निवासी कमल कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 33.12 लाख रुपये, चाकू, रस्सी, जोमेटो सेलो टेप, दस्ताने और बाइक बरामद की गई है। वारदात की साजिश यूपी परिवहन निगम के बस चालक दीपक कुमार चौहान ने रची थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 अक्तूबर को करोलबाग के बीडनपुरा स्थित ज्वेलर के कार्यालय में लूटपाट की सूचना मिली। पुलिस को वहां ज्वेलर का अकाउंटेंट मुकेश कुमार मिला। मुकेश ने बताया कि उसके मालिक नारायणा स्थित कार्यालय में बैठते हैं। वह यहां कारोबार संभालता है। दोपहर तीन बजे वह काम कर रहे थे, तभी तीन लोग जबरदस्ती कार्यालय में घुस गए। बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और उसे सेलो टेप और रस्सी से बांध दिया। इसके बाद तोड़फोड़ कर 39 लाख लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

---
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
निरीक्षक कैलाश कुमार फोगाट के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में पुलिस ने देखा कि तीन बदमाश कार्यालय में घुसे थे, जबकि दो साथी बाहर खड़े थे। पुलिस ने इस बाबत डकैती की धारा जोड़कर जांच शुरू की। एक फुटेज में बदमाशों की बाइक का नंबर कैद हो गया। बाइक शास्त्री मार्केट झुग्गी साउथ मोती बाग निवासी राजेश कुमार सैनी के नाम पर पंजीकृत थी। पुलिस ने यहां से राजू सैनी और दीपक कुमार को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने परिचितों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। इनकी निशानदेही पर दीपेंद्र और कमल को गिरफ्तार भी दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
राजू से मिला मुख्य आरोपी का सुराग
आरोपी राजू ने बताया कि सभी आरोपी मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले हैं। दोस्त दीपक कुमार चौहान ने लूटपाट की साजिश रची थी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए बिजनौर गई। परिवहन निगम से से पता चला कि वह तीन माह से अनुपस्थित है। इस दौरान छानबीन के बाद आरोपी को बस स्टैंड स्योहारा, बिजनौर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके किराए के कमरे से 18.12 लाख बरामद किए। दीपक चौहान ने बताया कि वह बिजनौर से आनंद विहार के बीच बस चलाता था। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक शख्स से हुई, जिसने ज्वेलर के पास काफी नकदी होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उसने दिल्ली में रह रहे दोस्त राजू और उसके रिश्तेदारों की मदद से वारदात की।

---
सभी आरोपी एक दूसरे के परिचित

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी दीपक कुमार चौहान का दोस्त राजू सैनी शास्त्री मार्केट झुग्गी में पान-बीड़ी का खोखा चलाता है। दीपेंद्र और दीपक उसके चचेरे भाई हैं। राजेश उनके भाई है, जिनकी बाइक लेकर सभी वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। कमल कुमार पहले जोमैटो फूड में डिलीवरी बॉय का काम करता था। वहीं दीपेंद्र सैनी आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली कैंट में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है। दीपक उसका छोटा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed