{"_id":"618e8f952a8a7200cd743c70","slug":"first-list-for-pg-admission-will-be-released-on-november-17-classes-will-start-from-december-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू: पीजी दाखिले के लिए 17 नवंबर को जारी होगी पहली सूची, एक दिसंबर से शुरू होंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू: पीजी दाखिले के लिए 17 नवंबर को जारी होगी पहली सूची, एक दिसंबर से शुरू होंगी कक्षाएं
Fri, 12 Nov 2021 09:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 12 Nov 2021 09:30 PM IST
सार
विभाग व कॉलेज 18 नवंबर को सुबह 10 बजे से 22 नवंबर को शाम पांच बजे तक पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले को सत्यापित और स्वीकृति प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
DU Admission 2021
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय ने परास्नातक में प्रवेश परीक्षा और मेरिट आधारित दाखिले का शेड्यूल जारी किया है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए जारी शेड्यूल के मुताबिक 17 नवंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन
विभाग व कॉलेज 18 नवंबर को सुबह 10 बजे से 22 नवंबर को शाम पांच बजे तक पहली मेरिट लिस्ट के आधार पर दाखिले को सत्यापित और स्वीकृति प्रदान करेंगे। छात्रों के पास 23 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक अपना शुल्क जमा कराने का मौका होगा।
विज्ञापन
दाखिले के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट 26 नवंबर को जारी होगी। विभाग व कॉलेज 27 नवंबर को सुबह 10 बजे से 30 नवंबर को शाम 5 बजे तक दाखिले को सत्यापित और स्वीकृति प्रदान करेंगे। वहीं छात्रों के पास 1 दिसंबर को दोपहर 1 बजे तक अपना शुल्क जमा कराने का मौका होगा।
विज्ञापन
दाखिले के लिए तीसरी सूची तीन दिसंबर को जारी होगी। इसके तहत विभाग व कॉलेज 4 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 6 दिसंबर को शाम पांच बजे तक दाखिले को सत्यापित और स्वीकृति प्रदान करेंगे। जबकि छात्रों के पास 7 दिसंबर को दोपहर 1 बजे तक अपना शुल्क जमा करने का मौका होगा।
डीयू के डीन (एडमिशन) के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिला लेने वाले परास्नातक छात्रों की पहले सेमेस्टर की कक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए पहले ही एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है।