फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   first draw of EWS for admission in nursery KG and first class was held yesterday

Delhi: नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए EWS का पहला ड्रॉ कल, छह मार्च को समाप्त हुई थी प्रक्रिया

Mon, 13 Mar 2023 10:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 13 Mar 2023 10:32 PM IST
सार

1700 निजी स्कूलों में इन कक्षाओं की करीब चालीस हजार सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हुई थी। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी थी। 

विज्ञापन
first draw of EWS for admission in nursery KG and first class was held yesterday
nursery admission - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली में निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में आर्थिक पिछड़े वर्ग व वंचित वर्ग की 25 फीसदी सीटों पर दाखिले का इंतजार मंगलवार को  खत्म हो जाएगा। शिक्षा निदेशालय दाखिले के लिए पहला कंप्यूटराइज्ड ड्रा सुबह 11 बजे निकालेगा। इस ड्रा में चयनित होने वाले बच्चों को शिक्षा निदेशालय स्कूल का आवंटन करेगा। इसके बाद अभिभावकों को तय तिथि पर स्कूल जाकर अपने बच्चे का दाखिला कराना होगा।

विज्ञापन

 

1700 निजी स्कूलों में इन कक्षाओं की करीब चालीस हजार सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू हुई थी। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी थी। इसके बाद आवेदन की तिथि को छह मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया था। अब लॉटरी के निकाले जाने के बाद सीट आवंटन की सूचना संदेश के माध्यम से फोन पर भी भेजी जाएगी। बच्चे के लिए जिस स्कूल का आवंटन किया जाएगा, अभिभावकों को वहीं जाकर दाखिला लेना होगा। स्कूल किसी भी बच्चे को दाखिले से मना नहीं करेंगे। दाखिले के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों के दस्तावेज भी तैयार रखने होंगे।

विज्ञापन

 

आए हैं दो लाख से अधिक आवेदन
निदेशालय को इन सीटों पर करीब दो लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। पहले ड्रा में 25 हजार से अधिक सीटों का आवंटन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एक लाख वार्षिक आय से कम आय वाले ईडब्लयूएस के अभिभावकों के बच्चों, डीजी श्रेणी के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर), अनाथ, ट्रांसजेंडर व एचआईवी प्रभावित बच्चों को 22 फीसदी सीटों पर दाखिले अवसर मिलता है। वहीं, तीन फीसदी सीटों पर दिव्यांग श्रेणी के बच्चों का दाखिला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed