फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   First cutoff of NCWeb released

एनसीवेब की पहली कटऑफ जारी

Sun, 25 Oct 2020 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
First cutoff of NCWeb released
एनसीवेब की पहली कटऑफ जारी
विज्ञापन

हंसराज और मिरांडा में इकॅनामिक्स, पोल साइंस कॉम्बिनेशन की कटऑफ 88 फीसदी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) के 26 सेंटरों में दाखिले के लिए पहली कटऑफ शनिवार को जारी हो गई। कटऑफ में बीए प्रोग्राम में औसतन तीन फीसदी व बीकॉम में दो फीसदी का उछाल है। हालांकि, रेगुलर कॉलेज की कटऑफ के मुकाबले में थोड़ी राहत है। बीते साल की तरह इस बार भी बीए प्रोग्राम की कटऑफ कॉम्बिनेशन आधारित जारी की गई है। कटऑफ के आधार पर 26 से 28 अक्तूबर तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक ऑनलाइन दाखिले होंगे।
बी.ए प्रोग्राम पाठ्यक्रम को सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन के तहत 14 भागों में विभाजित किया गया है। इनमें बीए प्रोग्राम (इकॅनामिक्स,पोल साइंस), बी.ए प्रोग्राम (हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस), बी.ए प्रोग्राम (इकॅनामिक्स,संस्कृत), बी.ए प्रोग्राम (हिस्ट्री, संस्कृत), बी.ए प्रोग्राम (पोल साइंस,संस्कृत), बी.ए प्रोग्राम (इकॅनामिक्स, ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेरेटियल प्रैक्टिस), बी.ए प्रोग्राम (ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस,पोल साइंस), बी.ए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र,पंजाबी), बी.ए प्रोग्राम (हिस्ट्री,पंजाबी), बी.ए प्रोग्राम (पोल साइंस,पंजाबी), बी.ए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र,गणित), बी.ए प्रोग्राम (हिस्ट्री,मैथ) और बी.ए प्रोग्राम (पोल साइंस,मैथ)शामिल हैं।
विज्ञापन

बी.ए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र,पोल साइंस)कॉम्बिेनेशन की कटऑफ सामान्य श्रेणी के लिए सर्वाधिक 88 फीसदी दो सेंटरों मिरांडा हाउस व हंसराज कॉलेज में है। एसटी श्रेणी के लिए कट ऑफ 50 फीसदी है। वहीं बी.ए प्रोग्राम (हिस्ट्री,पोल साइंस) की कट ऑफ मिरांडा व हंसराज में 87 फीसदी गई है। रामानुजन में 82, अदिति व भगिनी निवेदिता मेें 75 फीसदी, अन्य कॉलेज सेंटर पर इस कोर्स के लिए कटऑफ 82 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बी.कॉम पाठ्यक्रम में हंसराज कॉलेज व मिरांडा हाउस की कट ऑफ सबसे ज्यादा 87 फीसदी है। वहीं रामानुजन में बीकॉम की कटऑफ 84 फीसदी है। श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स में 82 फीसदी व जीसस एंड मैरी सेंटर पर 81 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed