फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   fire department notice to eight high rise building of connaught place

कनॉट प्लेस की आठ हाई राइज बिल्डिंग को दमकल विभाग का नोटिस

Wed, 22 Dec 2021 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
fire department notice to eight high rise building of connaught place
नई दिल्ली। दिल्ली फायर सर्विस ने अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र नवीनीकरण न करवाने पर कनॉट प्लेस की आठ ऊंची इमारतों को नोटिस भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि विशेष अभियान चलाकर ऐसी व्यवसायिक इमारतों की पहचान की जा रही है जिनके अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो गई है। पहले चरण में कनॉट प्लेस की इमारतों को नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

बाकी उन इमारतों की पहचान की जा रही है जिनके अग्नि प्रमाणपत्र समाप्त हो चुके हैं, लेकिन उनके नवीनीकरण के लिए जिम्मेदार लोग संपर्क नहीं कर रहे हैं। शुरुआत में ऐसी इमारतों को नोटिस दिया जाएगा। नवीनीकरण न करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग ने विशेष अभियान के तहत जांच की तो कनॉट प्लेस की आठ इमारतों की पहचान की गई। इनमें केजी मार्ग स्थित मर्केंटाइल हाउस, सूर्य किरण बिल्डिंग, बाराखंभा रोड स्थित आकाशदीप बिल्डिंग, अंबादीप बिल्डिंग, इलाहाबाद बैंक और पंजाब नेशनल बैंक बिल्डिंग शामिल हैं। इनके प्रबंधन को नोटिस दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि ऊंची इमारतों में अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र होना जरूरी है। फिलहाल दमकल विभाग को आग लगने की कॉल कम मिल रही हैं, इसलिए दमकल विभाग ऐसे विशेष अभियान चलाकर ऐसी इमारतों की पहचान कर रहा है।

अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र की वैधता तीन साल के लिए होती है। इसके समाप्त होने से छह माह पूर्व नवीनीकरण केे लिए आवेदन करना होता है। यदि फायर सेफ्टी सिस्टम में कोई परेशानी होती है तो उसे ठीक करवाने के बाद उसका निरीक्षण करवाकर दोबारा प्रमाणपत्र लिया जाता है। ऐसा करने से आग की घटनाओं के समय होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed