Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fire brigade will show its strength in World Police and Fire Games, bid farewell

Delhi News: वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में दम दिखाएगा अग्निशमन दल, दी विदाई

Sat, 21 Jun 2025 08:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 08:51 PM IST
विज्ञापन
Fire brigade will show its strength in World Police and Fire Games, bid farewell
अमेरिका के अलबामा के उत्तर मध्य क्षेत्र के शहर बर्मिंघम में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन


---दिल्ली के गृह मंत्री ने दी जीत की शुभकामनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने भारतीय अग्निशमन दल को वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 के लिए विदाई दी। दिल्ली सचिवालय में आयोजित समारोह में उन्होंने दल को जीत की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पहला मौका है जब भारत का एक संगठित अग्निशमन दल इस वैश्विक मंच पर अपनी ताकत दिखाएगा।

यह प्रतियोगिता 27 जून से 7 जुलाई तक अमेरिका के अलबामा के उत्तर मध्य क्षेत्र के शहर बर्मिंघम में होगी। इसमें भारतीय दल स्टेयर रन, फायर फाइटर चैलेंज, अल्टीमेट फायर फाइटर और मस्टर ड्रिल जैसे इवेंट्स में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। मंत्री ने खिलाड़ियों से खेल भावना और पूरे समर्पण के साथ प्रदर्शन कर ज्यादा से ज्यादा पदक जीतने की अपील की, ताकि तिरंगा विश्व मंच पर लहराए। उन्होंने यह भी वादा किया कि दल की वापसी पर दिल्ली में भव्य स्वागत समारोह होगा। आशीष सूद ने बताया कि पिछले 42 सालों से आयोजित इस वैश्विक आयोजन में पहली बार भारतीय अग्निशमन का एक संगठित दल हिस्सा ले रहा है। खास बात यह है कि दल में विभिन्न राज्यों की महिला अग्निशामक भी शामिल हैं, जो देश के लिए गर्व की बात है। आशीष सूद ने भारतीय अग्निशमन दल को प्रोत्साहित किया। समारोह के अंत में दल ने हर हर महादेव, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed