फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fire breaks out in four-storey building, no casualties

Delhi News: चार मंजिला इमारत में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Sat, 02 Sep 2023 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 08:06 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in four-storey building, no casualties
दमकल की 13 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
विज्ञापन

आग लगने के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर के गणेश नगर स्थित चार मंजिला इमारत में शनिवार दोपहर आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की एक दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकलकर्मियों ने सवा घंटे में आग पर काबू पा लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर डेढ़ बजे चार मंजिला इमारत में आग लगी। जिसके भूतल पर बैंक की शाखा, पहली मंजिल पर खाने पीने के सामान की कंपनी का स्टोर, दूसरी मंजिल पर विदेश में पढ़ाई करवाने का एक कंसल्टेंसी का कार्यालय और तीसरी मंजिल पर लाइब्रेरी है। भूतल से शुरू होकर ऊपरी मंजिलों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इमारत में मौजूद लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। बाहर खड़ीं कुछ गाड़ियों को भी आग से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed