फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   fees will be waived on parents death or job lost

पेरेंट्स की नौकरी जाने और मृत्यु पर होगी पूरी फीस माफ

Sun, 24 Jan 2021 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
fees will be waived on parents death or job lost
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के अधीनस्थ नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) पिता की नौकरी जाने और किसी भी हादसे में मृत्यु होने पर छात्र की पूरी ट्यूशन व हॉस्टल फीस माफ करेगा। उच्च शिक्षा में छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए विवि प्रशासन ने कई योजनाएं शुरू करने का फैसला लिया है। इसके अलावा जेईई मेन, कैट के होनहार छात्रों को आर्थिक प्रोत्साहन के लिए ट्यूशन फीस माफ की जाएगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. जेपी सैनी के मुताबिक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों को आगे बढ़ाने पर जोर होगा। पैसों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई नहीं रुकेगी। बीटेक, एमटेक समेत सभी प्रोग्रामों के टॉप पांच फीसदी छात्रों को ट्यूशन फीस माफी का लाभ मिलेगा। इसके अलावा जेईई मेन मेरिट में से टॉप दो हजार रैंक, कैट मेरिट में 98 पर्सेंटाइल लेने वाले पांच छात्र, एमटेक में गेट मेरिट के टॉप 1000 रैंक वाले दो छात्रों की ट्यूशन फीस माफ की जाएगी।
विज्ञापन

आईआईएम, यूपीएससी, डिफेंस में बनाए भविष्य
यदि अंतिम वर्ष का छात्र मास्टर और पीएचडी के लिए वर्ल्ड क्यूएस रैंकिंग के टॉप 50 रैंकिंग वाले संस्थान में दाखिला लेता है तो एक लाख, एनआईआरएफ रैंकिंग में टॉप 5 वाले आईआईएम में दाखिला लेने वाले छात्र को एक लाख, संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में टॉप सौ में रैंक लेने वाले को दो लाख और यूपीएससी ग्रुप ए परीक्षा में टॉप 20 में शामिल होने पर एक लाख और डिफेंस सर्विस के अलावा सीडीएस व एएफसीएटी में जाने वाले छात्र को एक लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेस्ट पेटेंट पर पांच लाख रुपये का इनाम
कुलपति के मुताबिक, इनोवेशन, रिसर्च व स्टार्टअप में भी छात्रों व शिक्षकों को आगे बढ़ाना है। इसी के तहत बेस्ट पेटेंट पर छात्र को पांच लाख रुपये तक का इनाम मिलेगा। जबकि अन्य पेटेंट पर दो लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। बेस्ट रिसर्च पेपर प्रकाशित होने पर पांच लाख, रिसर्च पेपर प्रकाशित होने पर एक लाख और प्रशंसनीय अवार्ड के तहत 50 हजार रुपये इनाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed