फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज भी बेनतीजा रही किसान नेताओं और सरकार के बीच वार्ता, 15 जनवरी को होगी अगली बैठक

Fri, 08 Jan 2021 07:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 08 Jan 2021 07:29 PM IST
खास बातें

नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन आज 44वें दिन में प्रवेश कर चुका है। लेकिन अब तक गतिरोध खत्म होता नहीं दिख रहा है। किसानों को मनाने के लिए आज हुई आठवें दौर की वार्ता भी एक बार फिर बेनतीजा रही। अब अगली बैठक 15 जनवरी को होगी। किसान यूनियन कृषि कानूनों को रद्द करने से कम पर राजी नहीं हैं, जबकि सरकार बार-बार इसमें संशोधन करने की बात रह रही है। बातचीत से पहले गुरुवार को हजारों किसानों ने दिल्ली के चारों ओर ट्रैक्टर रैली निकालकर सरकार को अपनी शक्ति का अहसास कराया था। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स....

विज्ञापन
farmers protest live updates 9 January kisan and government meeting today singhu tikri ghazipur chilla borders closed
आठवें दौर की बैठक शुरू - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

07:10 PM, 08-Jan-2021
05:50 PM, 08-Jan-2021

बैठक में सभी किसान नेताओं ने एक आवाज़ में बिल रद्द करने की मांग कीः टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बैठक के बाद कहा कि तारीख पर तारीख चल रही है। बैठक में सभी किसान नेताओं ने एक आवाज में बिल रद्द करने की मांग की। हम चाहते हैं बिल वापस हो, सरकार चाहती है संशोधन हो। सरकार ने हमारी बात नहीं मानी तो हमने भी सरकार की बात नहीं मानी।

विज्ञापन
05:48 PM, 08-Jan-2021

मुझे आशा है 15 जनवरी को कोई समाधान निकलेगाः तोमर 

किसान यूनियन और सरकार दोनों ने 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे बैठक का निर्णय लिया है। मुझे आशा है कि 15 जनवरी को कोई समाधान निकलेगा: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर


 
05:46 PM, 08-Jan-2021

देश में बहुत से लोग कृषि कानूनों के पक्ष में हैंः तोमर

सरकार ने बार-बार कहा है कि किसान यूनियन अगर कानून वापिस लेने के अलावा कोई विकल्प देंगी तो हम बात करने को तैयार हैं। आंदोलन कर रहे लोगों का मानना है कि इन कानूनों को वापिस लिया जाए। परन्तु देश में बहुत से लोग इन कानूनों के पक्ष में हैं : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर
 
05:45 PM, 08-Jan-2021

कानूनों को वापिस लेने के अलावा कोई विकल्प दिया जाएः तोमर

किसान नेताओं से मुलाकात के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज किसान यूनियन के साथ तीनों कृषि कानूनों पर चर्चा होती रही परन्तु कोई समाधान नहीं निकला। सरकार की तरफ से कहा गया कि कानूनों को वापिस लेने के अलावा कोई विकल्प दिया जाए, परन्तु कोई विकल्प नहीं मिला।

05:41 PM, 08-Jan-2021

सरकान ने हमें कहा कि कोर्ट में चलोः अखिल भारतीय किसान सभा

सरकार के साथ मुलाकात के बाद अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव ने कहा कि सरकान ने हमें कहा कि कोर्ट में चलो। हम ये नहीं कह रहे कि ये नए कृषि कानून गैर-कानूनी है। हम इसके खिलाफ हैं। इन्हें सरकार वापिस ले। हम कोर्ट में नहीं जाएंगे। हम अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
05:28 PM, 08-Jan-2021

हम कानून वापिस लेने के अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगेः किसान नेता

सरकार के साथ मुलाकात के बाद किसान नेता बोले, '15 जनवरी को सरकार द्वारा फिर से बैठक बुलाई गई है। सरकार कानूनों में संशोधन की बात कर रही है, परन्तु हम कानून वापिस लेने के अलावा कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे। 

05:18 PM, 08-Jan-2021

आठवें दौर की बातचीत के बाद भी नहीं निकला कोई नतीज, बैठक खत्म

किसान नेताओं और सरकार के बीच आज आठवें दौर की वार्ता भी विफल रही। इस बैठक का भी कोई नतीजा नहीं निकला। अब इनकी अगली बैठक 15 जनवरी को होगी। यह बैठक इस लिहाज से भी अहम हो जाती है कि 11 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में किसानों के आंदोलन को लेकर दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई होनी है। ऐसे में इस सुनवाई के बाद जो बैठक होगी उसमें सुप्रीम के फैसले से काफी असर पड़ने की उम्मीद है।
05:01 PM, 08-Jan-2021

विज्ञान भवन के बाहर चल रहा लंगर

एक ओर जहां विज्ञान भवन के अंदर किसान नेताओं और सरकार की बैठक चल रही है, वहीं विज्ञान भवन के बाहर लोगों को लंगर खिलाया जा रहा है।
 
03:56 PM, 08-Jan-2021

सरकार बोली- कृषि कानून वापस नहीं होंगेः सूत्र

किसान नेताओं और सरकार की बैठक जारी है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बैठक में सरकार ने दो टूक कह दिया है कि कृषि कानून वापस नहीं होंगे। बाकी अन्य विषयों पर चर्चा के लिए हम तैयार हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed