फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   farmers protest latest news update construction in tikri border delhi by farmers

Farmer's Protest: गर्मियों से बचाव के लिए किसानों की तैयारी तेज, टीकरी बॉर्डर पर भी बन रहे पक्के मकान

Sat, 13 Mar 2021 02:44 AM IST
योगेश जोशी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 13 Mar 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
farmers protest latest news update construction in tikri border delhi by farmers
Tikri Border - फोटो : Amar Ujala

107 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर विरोध जता रहे किसानों के इरादे की तरह टीकरी बॉर्डर पर मकान भी पक्के बनाए जा रहे हैं। आंदोलनकारियों ने भीषण गर्मी के थपेड़ों से खुद को बचाने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। फिलहाल 15 पक्के निर्माण किए जा चुके हैं। जल्द ही इनकी संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। 

विज्ञापन


आंदोलन लंबा खिंचने और सरकार से वार्ता का क्रम टूटने के बाद आंदोलनकारियों की संख्या में कुछ कमी आई है। आंदोलनकारी खुद को गर्मियों से बचाने के लिए टीकरी बॉर्डर पर सीमेंट की दीवारों पर शेड लगवा रहे हैं। खिड़कियां और ग्रिल भी लगाए गए हैं, ताकि हवा आ-जा सके। गर्मियों में कूलर, पंखों सहित बचाव के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं, ताकि किसी तरह की परेशानी न आए।
विज्ञापन


आंदोलन से जुड़े अंकुर के मुताबिक, अब तक 15 ऐसे निर्माण किए जा चुके हैं। जरूरत हुई तो कुछ और निर्माण किए जा सकते हैं। सर्दियों के दौरान एक ट्रॉली पर 8-10 प्रदर्शनकारी सो रहे थे। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, किसानों के लिए ट्रॉली में रहना संभव नहीं होगा। गर्मी से बचाव के लिए पंखे, कूलर जरूरी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राशन का भी कर लिया इंतजाम

सिंघु बॉर्डर पर भी कुछ ऐसे ही निर्माण किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की संख्या में कमी के बावजूद सीमाओं पर लगातार हो रहे निर्माण के बारे में किसानों का कहना है कि तैयारी इसलिए है, ताकि आंदोलन लंबा चलने पर दिक्कत न हो। किसानों ने राशन का इंतजाम भी पहले ही कर लिया है। आंदोलनकारियों की तैयारियां भी वक्त की मांग के मुताबिक बदल रही हैं। आंदोलनकारियों ने कुछ दिन से सुरक्षा में बढ़ोतरी की है। स्वयंसेवकों को कैमरे व दूसरे उपकरणों से लैस किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed