फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Farmers Press Conference live update Farmers Organization Press Conference on Violence at Kisan Rally

ट्रैक्टर परेड में हुई हिंसा पर बोला संयुक्त किसान मोर्चा- जिन्होंने हिंसा की सरदार नहीं गद्दार हैं

Wed, 27 Jan 2021 04:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Jan 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers Press Conference live update Farmers Organization Press Conference on Violence at Kisan Rally
Farmers protest - फोटो : एएनआई

किसान संगठन गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए लोगों के बचाव में उतर आए हैं। किसान नेताओं ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस हिंसा से खुद को अलग करते हुए कई बातें कहीं, जानें क्या-क्या बोले किसान नेता-

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अधिकतर किसान संगठनों ने आज एक बैठक की। ये वो संगठन हैं जो चल रहे किसान आंदोलन का हिस्सा शुरू से हैं। यह बैठक बलबीर सिंह राजेवाल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में उन सभी किसानों का आभार प्रकट किया गया जिन्होंने गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्ण मार्च किया।
विज्ञापन


संगठनों ने बैठक के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा पर चर्चा की और इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि केंद्र सरकार हमारे आंदोलन से बुरी तरह घबराई हुई है। इसलिए गंदी राजनीति और षड्यंत्र रचे जा रहे हैं ताकि इस आंदोलन को खत्म किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा ने ये भी कहा कि आंदोलन के 15 दिन बाद से ही जहां जहां भी किसान प्रदर्शन कर रहे थे उसे बदनाम करने की कोशिश होने लगी। वो लोग इस आंदोलन का हिस्सा नहीं हैं जो हिंसा में शामिल थे। जिन्होंने हिंसा की वो सरदार नहीं गद्दार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed