फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   fake ifs officer of pmo duped 26 crore

प्रधानमंत्री कार्यालय का आईएफएस अधिकारी बनकर करोड़ों ठगे

Fri, 28 Aug 2020 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
fake ifs officer of pmo duped 26 crore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने एक फर्जी आईएफएस अधिकारी के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी होने का दावा कर एक कंपनी को मेक इन इंडिया के तहत ठेका दिलाने का झांसा देकर करीब 26 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपी बैठक करने के लिए नीली बत्ती की गाड़ी से अशोका होटल आता था।

विज्ञापन


शाखा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनी के निदेशक दया शंकर मिश्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी पीयूष बंदोपाध्याय ने 25.70 करोड़ की ठगी की है। आरोपी से उसकी मुलाकात वर्ष 2014 में हुई थी। उसने मेक इन इंडिया के तहत ठेका दिलाने की बात कहकर उससे मिलना शुरू किया। वर्ष 2014 से लेकर वर्ष 2018 तक उसने उससे कई मदों में करोड़ों रुपये लिए।
विज्ञापन


ठेका नहीं मिलने पर जब उसने पूछताछ करने की कोशिश की तो फोन उठाना बंद कर दिया। शक होने पर पीड़ित ने आरटीआई लगाकर इस नाम के अधिकारी के बारे में सूचना मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरटीआई में पता चला कि इस नाम का कोई भी अधिकारी प्रधानमंत्री कार्यालय में नहीं है। आरोपी के साथ एक महिला रहती थी, जो अशोका होटल में बैठक करवाती थी।

ईडी व एसीबी के अधिकारी बनकर ऐंठते थे मोटी रकम  

fake ifs officer of pmo duped 26 crore
सांकेतिक तस्वीर

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने प्रर्वतन निदेशालय(ईडी) व भ्रष्टाचार निरोधक शाखा(एसीबी) के अधिकारी बनकर मोटी रकम ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मास्टरमाइंड समेत पांच को दबोचा है। आरोपी इंश्योरेंस पॉलिसी धारकों को अपना शिकार बनाते थे। ये रकम ऐंठने के लिए ईडी का फर्जी सम्मन(नोटिस) भी भेजते थे। इनके कब्जे से फर्जी आईडी से लिए गए एटीएम कार्ड व मोबाइल नंबर व लैपटॉप आदि बरामद किया है। आरोपी काफी लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। 

अपराध शाखा डीसीपी राजेश देव के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ओल्ड मुस्ताफाबाद निवासी जुनैद(24) व मो.शादाब खान(35), वैशाली, सेक्टर-6 गाजियाबाद यूपी निवासी मास्टरमाइंड राहुल(30), शाहाबेरी ग्रेटर नोएडा निवासी नवीन कुमार (24) और दिल्ली निवासी सुमित शर्मा(31) के रूप में हुई। ईडी के उप-निदेशक ने 17 अगस्त को अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों को ईडी का नोटिस मिला है, जोकि फर्जी है। 

एक शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने विभिन्न पॉलिसी में वर्ष 2013 के बाद पैसा लगाना शुरू किया था। कुछ समय से उसके पास फोन आने लग गए कि वह पॉलिसी को क्लियर करने के लिए एडवांस इनकम टैक्स जमा कराए। शिकायर्तकर्ता ने विभिन्न खातों में 10 लाख 60 हजार रुपये जमा करा दिए। इसके बाद आरोपियों ने ईडी व एसीबी के अधिकारी बनकर और पैसा ऐंठना शुरू कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित को ईडी का नोटिस भी भेज दिया था। 

शिकायकर्ता ने दिल्ली पुलिस के पास शिकायत की थी फिर ईडी के पास मामला कैसे चला गया। ये सोचकर उसने ईडी अधिकारियों से संपर्क किया। जांच में पता लगा कि सम्मन फर्जी है और आरोपियों के मोबाइल, बैंक खातें आदि फर्जी आईडी से खोले हुए हैं। इंस्पेक्टर वीएन झा को पता लगा कि गिरोह कौशांबी, गाजियाबाद में कहीं से चल रहा है। ये बैंक खातों से पैसा निकालने के लिए विभिन्न एटीएम का इस्तेमाल करते हैं।  इंटरस्टेट सेल एसीपी संदीप लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर वीएन झा व एसआई लोकेन्द्र की टीम ने आरोपियों को बुधवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। 

ऐसे करते हैं ठगी
मास्टरमाइंड राहुल ने बताया कि वह जनवरी, 2019 से इस गिरोह को चला रहा है। पहले वह सेक्टर-63, नोएडा स्थित इंडिया इंफोलाइन में बतौर इंश्योरेंस काम करता था। सरकारी नियमों के अवहेलना के चलते  कंपनी बंद हो गई। जुनैद व शादाब भी इसके साथ काम करते थे। बंद होने के समय इन्होंने ऑफिस से पॉलिसी धारकों का डाटा चुरा लिया था। इसके बाद ये पॉलिसी अधिकारी बनकर ठगी करने लग गए। शुरू में ये पॉलिसी धारकों को झांसा देते थे कि उनको भारी बोनस मिलेगा और उसके लिए प्रोसेस फीस देनी होगी। सुमित व नवीन भी उनकी कंपनी सिवीटेक बंद होने के बाद इस गिरोह में शामिल हो गए। इनके पास से भी ग्राहकों का डाटा था। इसके बाद ये ग्राहकों से ईडी व एसीबी के अधिकारी बनकर मोटी रकम ऐंठते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed