फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fake cosmetic factory busted in delhi

दिल्ली: नकली कॉस्मेटिक बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश, नामचीन कंपनी के नाम पर बेच रहा था सामान

Sun, 08 Aug 2021 09:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Aug 2021 09:12 AM IST
सार

देश की राजधानी दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक बनाने की फैक्टरी का खुलासा हुआ है। बवाना इलाके में नामी कंपनी के पैकिंग में नकली कॉस्मेटिक बेच रहा था। काफी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक व पैकिंग मटेरियल बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Fake cosmetic factory busted in delhi
नकली कॉस्मेटिक बनाने की फैक्टरी का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाहरी उत्तरी जिले की इन्वेटिगेशन यूनिट ने बवाना इलाके में चल रहे नकली कॉस्मेटिक बनाने की फैक्टरी का खुलासा किया है। पुलिस ने फैक्टरी मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नकली कॉस्मेटिक को नामी कंपनी लक्मे के पैकिंग में डालकर उसे बेच रहा था। 
विज्ञापन


फैक्टरी से पुलिस ने काफी मात्रा में नकली कॉस्मेटिक, पैकिंग मटेरियल और इसे बनाने का मशीन बरामद किया है। जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी फैक्टरी मालिक की पहचान शालीमार बाग निवासी पीयूष जैन(30) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि नीरज कुमार मित्तल ने बाहरी उत्तरी जिला पुलिस को इलाके में नकली कॉस्मेटिक बनाए जाने की शिकायत की थी। शिकायत में उसने बताया कि आरोपी नकली कॉस्मेटिक को नामी कंपनी लक्मे के पैकिंग में डालकर बेच रहे हैं। पुलिस ने कॉपी राइट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षक अरुण देव नेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर जांच की। पुलिस को पता चला कि बवाना इलाके में नकली कॉस्मेटिक बनाने की फैक्टरी चल रही है। शुक्रवार को पुलिस टीम ने सेक्टर एक बवाना में स्थित फैक्टरी पर छापा मारा। जहां से भारी मात्रा में कॉस्मेटिक, पैकिंग मटेरियल, नकली स्टिकर, प्रिटिंग डाई और प्रिटिंग मशीन जब्त की।

पूछताछ में फैक्टरी मालिक पीयूष जैन ने खुलासा किया कि दिल्ली के सदर बाजार में उसके पिता का कपास के फीते का कारोबार था। उनकी दुकान पहाड़़ी धीरज में थी। वहां आने जाने के दौरान पता चला कि उसने एहसास किया कि कॉस्मेटिक उत्पादों की बिक्री बहुत अधिक होती है। 

उसके बाद उसने नकली कॉस्मेटिक उत्पादों को बनाने की यूनिट लगाने का फैसला किया और बवाना में फैक्टरी खोली। वह लोकप्रिय कॉस्मेटिक ब्रांडों के डिजाइन और अन्य विवरणों का यू-ट्यूब और अन्य वेबसाइटों से कॉपी करता था और लक्मे का नकली पैकिंग खुद ही करता था। वह इन नकली उत्पादों को दिल्ली के सदर बाजार में बेचता था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed