फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Events in support of Palestine at Jamia and JNU

Delhi News: जामिया और जेएनयू में फिलिस्तीन के समर्थन में कार्यक्रम

Wed, 07 Oct 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Events in support of Palestine at Jamia and JNU
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में बुधवार को आइसा की जामिया इकाई ने फिलिस्तीन के समर्थन में एकजुटता कार्यक्रम आयोजित किया। गेट नंबर सात के पास सेंट्रल कैंटीन के नजदीक हुए कार्यक्रम में छात्रों ने पोस्टर और नारों के जरिए फिलिस्तीन के लोगों के प्रति समर्थन जताया। आइसा के अनुसार, छात्रों ने फिलिस्तीन में जारी सैन्य कार्रवाई और मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन के खिलाफ आवाज उठाई। छात्रों ने तत्काल शांति और सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग की। संगठन ने विश्वविद्यालयों को लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता के मंच के रूप में महत्वपूर्ण बताया। वहीं, बुधवार शाम जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के साबरमती टी-प्वाइंट पर पीडीएसयू छात्र संगठन की ओर से फिलिस्तीन के समर्थन में पब्लिक टॉक और फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed