{"_id":"5da62ca68ebc3e017f1e77a4","slug":"even-odd-scheme-penalty-of-4000-for-breaking-rules-ashram-news-noi4675534133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम विषम योजना : नियम तोड़ने पर 4000 का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम विषम योजना : नियम तोड़ने पर 4000 का जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली में सम विषम योजना लागू होने के दौरान कानून तोड़ने पर वाहन चालकों जुर्माने के तौर पर मोटी रकम चुकानी होगा। गलती पकड़ी जाने पर 4,000 रुपये जुर्माना पड़ेगा। हालांकि, बाइक चालकों को राहत देते हुए सरकार ने इस योजना से बाहर रखा है। दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग ने इस बारे में फैसला कर लिया है।
नया परिवहन नियम नियम लागू होने के बाद दिल्ली सरकार ने नियम तोड़ने पर जुर्माना राशि में संशोधन किया है। अब अगर सम नंबर वाले दिनों में विषम नंबर की गाड़ी सड़क पर दिखी या विषम तारीख वाले दिनों में सम, तो उसको चार हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवहन विभाग से सलाह मांगी थी कि बाइक चालकों को सम विषम योजना से छूट दी जाए या इनको भी शामिल कर लिया जाए। इस पर परिवहन विभाग का मानना है कि दिल्ली में करीब 70 लाख बाइक हैं। इन्हें योजना में शामिल किया गया तो एक बार में 35 लाख लोग वाहन विहीन हो जाएंगे। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर जबरदस्त दबाव पड़ने से यह चरमरा जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग ने दोनों अड़चने सुलझा ली हैं। पिछली बार की तरह इस बार 4-15 नवंबर के बीच लागू होने वाली सम विषय योजना से बाइक सवारों को छूट दी गई है।