फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Environment Minister expressed concern over the ban on firecrackers on Diwali

Delhi News: दिवाली पर पटाखों के बैन पर पर्यावरण मंत्री ने जताई चिंता

Sat, 13 Sep 2025 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Environment Minister expressed concern over the ban on firecrackers on Diwali
-सिरसा ने कहा, त्योहार का आनंद और पर्यावरण की सुरक्षा दोनों जरूरी
विज्ञापन

-सुप्रीम कोर्ट से संतुलित समाधान की अपील

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने दिवाली पर पटाखों के बैन को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा सिर्फ दिल्ली में पटाखों पर रोक लगाना दिल्लीवासियों के त्योहार मनाने के अधिकार को सीमित कर देगा। दिल्लीवासी जागरूक हैं, वे जानते हैं कि खुद और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए क्या सही है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट को ऐसा संतुलित तरीका निकालना चाहिए जिससे त्योहार का मजा भी रहे और पर्यावरण सुरक्षित हो।


पर्यावरण मंत्री ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि कोई संतुलित उपाय निकाला जाए, जिससे लोग त्योहार का आनंद ले सकें और पर्यावरण की रक्षा भी हो। उनका ये बयान सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री, स्टोरेज, परिवहन और निर्माण पर पूरी तरह बैन के आदेश को बदलने की मांग वाली याचिका की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आया है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई में कहा है कि अगर पटाखों पर बैन लगाना है, तो पूरे देश में लगना चाहिए। साफ हवा का अधिकार सिर्फ दिल्ली-एनसीआर तक सीमित नहीं होना चाहिए। प्रदूषण पूरे देश की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed