{"_id":"6161edd98ebc3ea13e4b8c82","slug":"engineer-started-stealing-vehicles-for-fun-three-arrested-ashram-news-noi609557517","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौज मस्ती के लिए इंजीनियर करने लगा वाहन चोरी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौज मस्ती के लिए इंजीनियर करने लगा वाहन चोरी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। किशनगढ़ थाना पुलिस ने मौज मस्ती के लिए वाहन चोरी करने वाले इंजीनियर समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने पांच स्कूटी और बाइक बरामद की है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए किशनगढ़ के थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहन चोरों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक वाहन चोर के इलाके से गुजरने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर स्कूटी से जा रहे युवक को पकड़ा।
जांच करने पर पता चला कि स्कूटी किशनगढ़ इलाके से चुराई गई है। बदमाश की पहचान कटवारिया सराय निवासी ऋतिक के रूप में हुई। उसने बताया कि वह, अमन झा और प्रियांक कटवारिया सराय, बेर सराय और मुनिरका से वाहनों की चोरी करते हैं। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कटवारिया सराय से अमन झा और प्रियांक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रियांक बीटेक करने के बाद एमबीए कर चुका है। उसने बताया कि उसे अब पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं थी। इसलिए मौज मस्ती के लिए वह वाहन चोरी करने लगे। चोरी के वाहनों का मायापुरी में हुलिया बदलने के बाद उन वाहनों पर घूमते थे और बाद में उसे औने पौने दाम में बेच देते थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।