फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Javadekar said, We made development and aam admi party stuck

दिल्ली विधानसभा चुनावः जावड़ेकर ने कहा- हमने विकास कराया, आप ने रोड़ा अटकाया

Wed, 29 Jan 2020 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Javadekar said, We made development and aam admi party stuck
प्रकाश जावडेकर - फोटो : BJP Twitter

भाजपा ने केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के लोगों के लिए किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। इसके साथ ही यह भी बताया कि दिल्ली सरकार ने विकास की राह में कितने रोड़े अटकाएं हैं। प्रदेश भाजपा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दिल्ली की 1731 कच्ची कालोनियों में रहने वाले 40 लाख से अधिक लोगों को केंद्र सरकार ने मालिकाना हक दिया।

विज्ञापन


‘जहां झुग्गी-वहीं मकान’ योजना के तहत दो कमरों का पक्का मकान दिया जा रहा है। 10 लाख दुकानदारों का कन्वर्जन चार्ज माफ करके उन पर मंडरा रहे सीलिंग के संकट को खत्म किया। तीन लाख घरेलू उद्योगों को राहत देने के लिए 5 कर्मचारी से बढ़ाकर 9 कर्मचारी और 9 मेगा वाट बिजली से बढ़ाकर 11 मेगा वाट कर दिया है, जिससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन


79 गावों को शहरीकृत कर उनकी जमीन को फ्री होल्ड किया गया। मेट्रो का 116 किलोमीटर विस्तार किया। 900 करोड़ रुपये की लागत से 64 किलोमीटर के रैपिड रेल रोड का निर्माण कराया जा रहा है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, रिंग रोड और पेरिफेरल रोड बनाया। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल सरकार ने मेट्रो फेस-4 को तीन साल तक रोक कर रखा। टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन किया, मुकदमा नहीं चल सके इसके लिए फाइल रोकी गई। आयुष्मान भारत योजना को दिल्ली सरकार ने रोक दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना को भी लागू नहीं किया।

भाजपा सांसदों ने पानी के मुद्दे पर सरकार को घेरा

भाजपा सांसदों ने आप सरकार को स्कूल के बाद पानी के मुद्दे पर घेरा है। सांसद मनोज तिवारी, डॉ. हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश साहिब सिंह, हंसराज हंस और गौतम गंभीर ने अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों की पानी की समस्याएं जानीं और आप सरकार पर आरोप मढ़े।

भाजपा सांसदों ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री सिर्फ साफ-स्वच्छ और मुफ्त पानी का डंका बजा रहे हैं, लेकिन हर इलाके की जनता को गंदा पानी मिल रहा है। 20-25 प्रतिशत ऐसे घर हैं जहां पाइप लाइन तक पानी नहीं पहुंचता है।



एक बाल्टी पानी के लिए कई-कई घंटे लाइन में लगना पड़ता है। स्कूली बच्चों ने बताया कि उनके स्कूल में भी बहुत गंदा पानी आता है। बीआईएस के सर्वे में स्पष्ट हुआ है कि 21 शहरों में सबसे गंदा पानी दिल्ली की जनता को केजरीवाल दे रहे हैं। दिल्ली में जितने लोग डॉक्टर के पास अपनी समस्या लेकर आ रहे हैं उनमें से 30 से 40 प्रतिशत लोगों में बीमारी का कारण खराब पानी है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed