{"_id":"607f9adf8ebc3ec369764bdb","slug":"elderly-woman-murdered-in-garbage-dispute-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : कूड़ा डालने के विवाद में बुजुर्ग महिला के सिर पर मारा डंडा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : कूड़ा डालने के विवाद में बुजुर्ग महिला के सिर पर मारा डंडा, महिला की मौत
Wed, 21 Apr 2021 08:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 Apr 2021 08:54 AM IST
सार
आरोप है कि 12 अप्रैल की रात को पुष्पा गाय को रोटी डाल रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाली युवती खाली प्लाट में कूड़ा डालने लगी। पुष्पा ने विरोध किया तो युवती उससे झगड़ा करने लगी।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों ने एक बुजुर्ग महिला के सिर पर डंडा मार दिया। जख्मी हालत में महिला को अरुणा आसफ अली अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे गंभीर होने में सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त पुष्पा देवी (61) के रूप में हुई है।
वहीं दूसरे पक्ष आरोपों को गलत बताते हुए पूजा के लिए रेत उठाने की बात की है। फिलहाल पुलिस ने पुष्पा देवी के बेटे की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर पुष्पा के बेटों व परिवार के खिलाफ मारपीट करने व छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुष्पा देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई उसके आधार पर की जाएगी। पुलिस के मुताबिक पुष्पा देवी अपने परिवार के साथ गली नंबर-6 वजीराबाद में रहती थीं। इनके परिवार में पति रविंद्र कुमार, बेटे नितिन चौधरी, सचिव एक अन्य हैं। नितिन पेशे से वकील हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि 12 अप्रैल की रात को पुष्पा गाय को रोटी डाल रही थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाली युवती खाली प्लाट में कूड़ा डालने लगी। पुष्पा ने विरोध किया तो युवती उससे झगड़ा करने लगी। इस दौरान युवती का पूरा परिवार वहां आ गया। दूसरी बालकनी से सबकुछ देख रहा नितिन व उसका भाई सचिन भी वहां आ गया।

आरोप है कि दोनों परिवार एक दूसरे से भिड़ गए। झगड़े में पुष्पा देवी के सिर पर किसी ने डंडा मार दिया। इससे वह घायल हो गई। 15 अप्रैल को इलाज के दौरान पुष्पा की सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। नितिन ने दूसरे पक्ष पर मां की जानबूझकर डंडा मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है नितिन, सचिन व उसके परिवार ने भी उन पर हमला किया था।
दरअसल युवती पूजा के लिए पड़ोस के खाली प्लाट से रेत लेने गई थी। उसी दौरान पुष्पा उससे झगड़ा करने लगी। झगड़े के दौरान आरोपियों ने युवती के साथ मारपीट करने के अलावा उसके साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान लेकर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद तत्थों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।