फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Elderly man crossing the road hit by bike, dies

Delhi News: सड़क पार कर रही बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 22 Feb 2026 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
Elderly man crossing the road hit by bike, dies
द्वारका नार्थ इलाके की घटना, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका नार्थ इलाके में तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। परिजनों ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पति के बयान पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से बाइक सवार की पहचान करने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, ममता पति रामचंदर लाल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ चंद्र पार्क द्वारका में रहती थीं। द्वारका नार्थ थाने में दर्ज प्राथमिकी में राम चंदर लाल ने बताया कि 20 फरवरी की रात वह पत्नी के साथ शुक्रवार बाजार में सब्जी खरीदने के लिए पैदल जा रहे थे। ओल्ड पालम रोड को पार करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ममता दूर जा गिरी और उनके सिर और शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोट लगी। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक चालक भाग गया। उन्हें आयुष्मान अस्पताल लेकर गए, 21 फरवरी को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने राम चंदर लाल का बयान दर्ज किया, जिसमें उन्होंने बाइक सवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed