फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   ED arrests Delhi Chartered Accountant in a money laundering case related to Khad Ghotala

दिल्ली: खाद घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सीए को किया गिरफ्तार

Wed, 14 Jul 2021 08:04 AM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 14 Jul 2021 08:04 AM IST
सार

गिरफ्तार किए गए सीए पर दुबई से हवाला के जरिये 40 करोड़ रुपये मंगाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि पहले से गिरफ्तार राजद सांसद से भी इस मामले के तार जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
ED arrests Delhi Chartered Accountant in a money laundering case related to Khad Ghotala
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : social media

विस्तार

ईडी ने दिल्ली के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी हवाला के जरिये करीब 40 करोड़ रुपये दुबई से कथित तौर पर भारत भेजे जाने को लेकर की गई है। इस मनी लॉन्ड्रिंग के तार 685 करोड़ रुपये के खाद घोटाले के आरोप में ईडी की हिरासत में चल रहे राजद के राज्यसभा सांसद एडी सिंह से भी जुड़े हुए हैं। ईडी ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट को मंगलवार को विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 10 दिन के लिए ईडी को रिमांड पर सौंपा है।
विज्ञापन

 
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को बताया कि अलंकित समूह के चेयरमैन आलोक कुमार अग्रवाल को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। अग्रवाल ने स्वीकार किया है कि दुबई से आई रकम का एक हिस्सा राजद सांसद एडी सिंह को भी दिया गया था। राज्यसभा सांसद को ईडी ने पिछले महीने खाद घोटाले में कथित भूमिका के लिए सीबीआई की तरफ से दर्ज मुकदमे के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू करते हुए गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


ईडी के मुताबिक, अग्रवाल का अलंकित समूह इक्विटी ब्रोकिंग व कमोडिटी ब्रोकिंग, डिपॉजटरी पार्टिसिपेंट, जीएसटी सुविधा केंद्र, पैन कार्ड केंद्र और टिन फैसिलेशन सेंटर जैसी सेवाएं उपलब्ध कराता है। उसके समूह का काम भारत से दुबई तक फैला हुआ है। उसके खिलाफ भारत और दुबई में मौजूद अपने समूह की कंपनियों के जरिये जांच के दायरे में शामिल अपराध के पैसे को इधर से उधर भेजने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी ने कहा, अग्रवाल ने 40 करोड़ रुपये दुबई से भारत भिजवाए थे, जिन्हें पाने वाले सभी लोगों की पहचान की जा रही है। जांच के दौरान सामने आया कि इस मॉड्यूल के जरिये राजद सांसद एडी सिंह ने भी कुछ रकम हासिल की थी। 

क्या है खाद घोटाला

यह मामला इफको और इंडिया पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) से जुड़ा है। आरोप है कि 2007 से 2014 के बीच विदेशी सप्लायरों की तरफ से इफको के प्रबंध निदेशक व सीईओ यूएस अवस्थी और इंडियन पोटाश लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पीएस गहलोत के एनआरआई बेटों को 685 करोड़ रुपये की रकम अवैध कमीशन के तौर पर उपलब्ध कराई गई थी। 

सीबीआई ने इस संबंध में पिछले महीने भ्रष्टाचार का एक मामला दर्ज किया था। आरोप है कि एडी सिंह इस मामले में शामिल ज्योति ट्रेडिंग कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष होने के साथ ही राज्यसभा सांसद के तौर पर खाद से जुड़ी स्थायी संसदीय समिति के सदस्य भी थे। इस समिति के सदस्य होने के चलते वह खाद के आयात में शामिल विभिन्न कंपनियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed