फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Economic offence wing of Delhi police arrests four more accused in 200 crore forgery case

200 करोड़ धोखाधड़ी मामला: अभिनेत्री लीना मारिया के बाद चार और आरोपी गिरफ्तार, आर्थिक अपराध शाखा ने की कार्रवाई

Mon, 06 Sep 2021 01:24 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 06 Sep 2021 01:24 PM IST
सार

अभिनेत्री लीना मारिया की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Economic offence wing of Delhi police arrests four more accused in 200 crore forgery case
चार अन्य आरोपियों को किया गया गिरफ्तार - फोटो : ANI

विस्तार

200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अभिनेत्री लीना मारिया की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मालूम हो कि इससे पहले रविवार को अभिनेत्री लीना मारिया को मकोका एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। लीना मारिया जालसाज सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सुकेश व उसके अन्य साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। ठगी के इस मामले की प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) भी जांच कर रही है। अभी तक की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि एआईएडीएमके का चुनाव चिन्ह दिलवाने के आरोप में सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद वह रोहिणी जेल में रहने के दौरान रैनबैक्सी कंपनी के पूर्व प्रमोटर मालविंदर और शिविंदर सिंह की पत्नियों से उनके पतियों को जेल से जमानत पर बाहर निकलवाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की। मालविंदर और शिविंदर की पत्नियों की शिकायत की जांच में पुलिस ने पाया कि इस मामले में सुकेश की पत्नी समेत जेल और बैंक के कुछ कुछ कर्मचारी शामिल हैं। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। 

पति के काले कारनामे में रही है शामिल 

करोड़ों की ठगी के मामले सामने आने के बाद ईडी ने सुकेश के चेन्नई स्थित बंगले पर दबिश दी थी। जहां से 16 कीमती गाड़ियां, महंगे कपड़े और अन्य महंगे सामान मिले थे। जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी गई है। ईडी ने अपनी जांच में पाया कि लीना मारिया अपने पति के ठगी के पैसे को मौज मस्ती में उड़ा रही थी। सुकेश की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भी लीना से पूछताछ की। 

दो बार पूछताछ करने के बाद ठगी में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लीना पॉल मारिया का जन्म केरल में हुआ है। वह फिल्म मद्रास कैफे के अलावा बिरयानी, हसबेंड इन गोवा और कोबरा जैसी फिल्म में काम कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed