{"_id":"618a6376d474e3300b4350f4","slug":"east-delhi-municipal-corporation-bans-burning-of-coal-and-wood-in-restaurants-ban-on-tandoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: नगर निगम ने रेस्टोरेंट में कोयला और लकड़ी जलाने पर लगाई रोक, तंदूर पर भी प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: नगर निगम ने रेस्टोरेंट में कोयला और लकड़ी जलाने पर लगाई रोक, तंदूर पर भी प्रतिबंध
Tue, 09 Nov 2021 05:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 09 Nov 2021 05:33 PM IST
सार
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने प्रदूषण का स्तर बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले गत अक्तूबर माह में बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम ने अवैध रूप से कूड़ा फेंकने व खुले में कूड़ा जलाने पर 1282 चालान काटे हैं।
विज्ञापन
coal
विस्तार
राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के मद्देनजर पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने रेस्टोरेंट में कोयले व लकड़ी जलाने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके अलावा रेस्टोरेंट के लाइसेंस प्राप्त परिसर के बाहर तूंदर का उपयोग करने पर भी रोक लगाई है। इस आदेश का उलंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के कार्यान्वयन के तहत यह आदेश जारी किए गए है।
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने प्रदूषण का स्तर बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले गत अक्तूबर माह में बड़ी कार्रवाई की। नगर निगम ने अवैध रूप से कूड़ा फेंकने व खुले में कूड़ा जलाने पर 1282 चालान काटे हैं। इसके अलावा निर्माण स्थलों पर सीएंडडी कचरे के अवैध डंपिंग और धूल नियंत्रण उल्लंघन पर 79 चालान जारी किए।
विज्ञापन
नगर निगम ने कचरा डंपिंग या जलाने और सीएंडडी गतिविधियों की जांच के लिए 128 टीमों को तैनात किया है, वही वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए पानी के छिड़काव के लिए 10 मैकेनिकल रोड स्वीपर, 40 वाटर स्प्रिंकलर, 12 जेटिंग मशीनें तैनात की हैं। नगर निगम ने मलबा डंपिंग के 61 अधिकृत स्पॉट को घटाकर 17 कर दिए हैं। साथ ही ठेकेदारों को अपने सीएंडडी कचरे को शास्त्री पार्क वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट में डंप करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन