फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Due to snowfall in the mountains, chill increased in the plains.

Weather : पहाड़ों पर हिमपात से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठिठुरन, चंद दिनों में दिल्ली तक पहुंचेंगी बर्फीली हवाएं

Mon, 18 Dec 2023 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Dec 2023 04:35 AM IST
सार

मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में अभी दो दिन तक शीतलहर की संभावना नहीं, लेकिन उसके बाद जब पहाड़ों से बर्फीली हवाएं पहुंचेंगी तो हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप हो सकता है।

विज्ञापन
Due to snowfall in the mountains, chill increased in the plains.
गुलमर्ग में बर्फबारी - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। खासतौर पर पहाड़ से सटे मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में अभी दो दिन तक शीतलहर की संभावना नहीं, लेकिन उसके बाद जब पहाड़ों से बर्फीली हवाएं पहुंचेंगी तो हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप हो सकता है।
विज्ञापन


शनिवार रात को पहलगाम में न्यूनतम तापमान सबसे कम 0.2 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी शहरों में इसका स्तर 0.6 से 8.8 डिग्री के बीच रहा। जम्मू-कश्मीर के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग का नजारा ताजा बर्फबारी के बाद और निखर गया है। इससे सैलानियों में खासा उत्साह है। उधर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी पारा सामान्य से नीचे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, दिल्ली का पारा 6.5
भारत मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार का कहना है, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। लेकिन दिल्ली और आसपास के इलाकों समेत उत्तर पश्चिम भारत में इसका ज्यादा असर दो दिन बाद दिखेगा। 

  • राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य के करीब है
  • अगले दो दिनों तक यह 6-7 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। 22 दिसंबर के बाद से इन इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed