{"_id":"61895b36019617423a32da0f","slug":"du-s-last-cutoff-still-chance-of-admission-in-many-colleges-ashram-news-noi6147013173","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू की आखिरी कटऑफ : कई कॉलेजों में अब भी दाखिले का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू की आखिरी कटऑफ : कई कॉलेजों में अब भी दाखिले का मौका
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की 5वीं और आखिरी कटऑफ जारी कर दी गई है। सामान्य श्रेणी के लिए यह थोड़ी राहत भरी है। दरअसल, इस श्रेणी के लिए अब भी ईको, अंग्रेजी, बीकॉम, इतिहास जैसे कोर्सेज में दाखिले का मौका है। वहीं कुछेक कॉलेजों के कई कोर्सेज में चौथी कटऑफ में दाखिले बंद हो गए थे, जो 5वीं कटऑफ में खुल गए हैं। सामान्य श्रेणी के लिए अधिकतर कॉलेजों में दाखिले के अवसर सीमित हैं। हालांकि बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में अवसर हैं। 21 कॉलेजों मेें इन दोनों कोर्सेज में दाखिले का मौका है।
साइंस कोर्सेज में भी विद्यार्थियों के लिए मौके हैं। इनमें सामान्य से ज्यादा आरक्षित श्रेणी के लिए मौके हैं। चौथी कटऑफ मेें दाखिले रद्द होने के कारण कॉलेजों में विकल्प खुले हैं। वहीं हाई कटऑफ का करंट पांचवीं लिस्ट तक बरकरार है। नामी कॉलेजों में 5वीं कटऑफ में भी इकोनॉमिक्स में दाखिले के लिए 97 फीसदी से अधिक अंक जरूरी हैं। वहीं अंग्रेजी ऑनर्स व हिस्ट्री ऑनर्स में भी कटऑफ 97 फीसदी से अधिक है।
पांचवीं कटऑफ में औसतन 0.25 से लेकर 2 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके आधार पर 9 व 10 नवंबर तक दाखिला लिया जा सकता है। 12 नवंबर तक फीस जमा कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
लेडी श्रीराम (एलएसआर), किरोड़ीमल, रामजस, दौलत राम, हंसराज जैसे नामी कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के लिए दाखिले का विकल्प है। एलएसआर कॉलेज ने अंग्रेजी ऑनर्स व जर्नलिज्म के लिए 98.50 फीसदी, फिलॉसफी केलिए 97 फीसदी कटऑफ जारी की है। इसी तरह किरोड़ीमल कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स के लिए 97.25, इतिहास के लिए 97.25, इकोनॉमिक्स के लिए 98.25 फीसदी कटऑफ निकाली है।
मिरांडा कॉलेज में हिस्ट्री के लिए 98.75, सोशियोलॉजी के लिए 97.75 फीसदी कटऑफ जारी की है। रामजस कॉलेज ने इकोनॉमिक्स के लिए 98.25, अंग्रेजी के लिए 97, बीकॉम ऑनर्स के लिए 97.75 फीसदी कटऑफ जारी की है। जानकारों के मुताबिक, जहां-जहां कटऑफ हाई रही है, वहां अब तक कई कोर्सेज की सीटें नहीं भरी हैं। इसके बाद भी ये कॉलेज कटऑफ मेें मामूली ही गिरावट कर रहे हैं। इस कारण अब भी कुछ कॉलेजों में जगह बची हुई है।
चौथी कटऑफ में कुछ कॉलेजों के कई कोर्सेज में दाखिले बंद हो गए थे। वे इस कटऑफ मेें खुल गए हैं। आर्यभट्ट कॉलेज में हिस्ट्री ऑनर्स के दाखिले 93.50 फीसदी पर फिर से खुले हैं। भारती कॉलेज में अंग्रेजी ऑनर्स में दाखिले 92.50, जर्नलिज्म में 92.75, आईपी कॉलेज में साइकोलॉजी में 98.50 फीसदी, इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स में जर्नलिज्म में 93.25 और एलएसआर में अंग्रेजी ऑनर्स में 98.50 फीसदी पर दोबारा खुले हैं।
कॉलेज प्राचार्यों का कहना है कि अंतिम कटऑफ होने के कारण विद्यार्थियों को दाखिला रद्द नहीं कराना चाहिए। सीटें खाली रहनेे पर ही स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा। यह एक तरह से दाखिले का अंतिम मौका है। चौथी कटऑफ तक करीब 70 हजार में से 68 हजार से अधिक सीटों पर दाखिले हो चुकेे हैं। लिहाजा, इस कटऑफ में दाखिला हो रहा हो तो अवश्य ले लें।