फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›    DU: No chance for general category students to take admission in Special Drive-3

डीयू : स्पेशल ड्राइव-3 में सामान्य श्रेणी के छात्रों को दाखिले का मौका नहीं, आरक्षित वर्ग के लिए अवसर

Sat, 27 Nov 2021 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Nov 2021 05:49 AM IST
सार

आरक्षित वर्ग के लिए अगले सप्ताह से शुरू हो सकते हैं दाखिले। स्पेशल ड्राइव-2 के दाखिले बंद।

विज्ञापन
 DU: No chance for general category students to take admission in Special Drive-3
DU Admission 2021 - फोटो : Social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्पेशल ड्राइव-2 की कट ऑफ के तहत स्नातक कोर्सेज में दाखिले का अवसर शुक्रवार आधी रात को समाप्त हो गया। इस तरह से डीयू में सामान्य श्रेणी के दाखिले के अवसर पूरी तरह से खत्म हो गए। अब डीयू में केवल आरक्षित वर्ग को ही दाखिले का मौका मिलेगा। इस वर्ग के लिए अगले सप्ताह से स्पेशल ड्राइव-3 शुरु होगा। दरअसल स्पेशल ड्राइव-2 केबाद ही कॉलेजों में कुछ कोर्सेज में आरक्षित वर्ग(खासकर पीडब्लयूडी, ईडब्लयूएस और कश्मीरी विस्थापित श्रेणी) केलिए दाखिले की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन


डीयू दाखिला समिति चेयरमैन प्रो राजीव गुप्ता ने बताया कि अब आरक्षित वर्ग की सीटों को भरने के लिए ही स्पेशल ड्राइव चलाएंगे। ड्राइव-2 केखत्म होते ही इसे शुरु कर दिया जाएगा। अगले सप्ताह शुरू होने वाला ड्राइव में सामान्य श्रेणी केछात्रों को दाखिले का अवसर नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीयू में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है। ऐेसे में दाखिला प्रक्रिया को लंबा नहीं खींचा जा सकता है। दाखिला देरी से होने पर छात्रों की पढ़ाई का नुकसान होगा।
विज्ञापन


लिहाजा दाखिला प्रक्रिया को खत्म करना जरुरी है। इसलिए ही केवल आरक्षित वर्ग को ही दाखिले का मौका होगा। आरक्षित वर्ग को कॉलेज कोर्स बदलने की अनुमति नहीं होगी। इस ड्राइव-3 में केवल उन्हीं छात्रों को दाखिले का अवसर मिलेगा, जिनका दाखिला अब तक कहीं नहीं हुआ है। ड्राइव-3 केसंबंध में जल्द ही जानकारी जारी की जाएगी। कॉलेजों में विभिन्न आरक्षित श्रेणी की एक-एक कोर्स में 10 से 50 तक सीटें अब भी खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि स्पेशल ड्राइव-2 के तहत निकाली गई कट ऑफ केआधार पर छात्रों को दाखिले के लिए दो दिन (25 नवंबर से 26 नवंबर रात 11:59 मिनट) तक का समय दिया गया था। अब दाखिले के लिए छात्र 30 नवंबर तक फीस का भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed