फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU: NCweb third cutoff released

डीयू : एनसीवेब की तीसरी कटऑफ जारी, बीकॉम व बीए प्रोग्राम में दाखिले का फुल चांस 

Tue, 16 Nov 2021 05:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 16 Nov 2021 05:47 AM IST
सार

बीकॉम में सामान्य श्रेणी के लिए 4 से 6 फीसदी तक की गिरावट। 

विज्ञापन
DU: NCweb third cutoff released
Delhi University - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय केनॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड(एनसीवेब) ने अपने 26 कॉलेज सेंटरों के लिए तीसरी कट ऑफ जारी कर दी है। इस कट ऑफ में बीकॉम व बीए प्रोग्राम में अब भी दाखिले का फुल चांस है। बीकॉम में सामान्य श्रेणी के लिए 4-6 फीसदी तक की गिरावट की गई है। दूसरी कट ऑफ केसमान तीसरी कट ऑफ में भी हंसराज व मिरांडा हाउस में सामान्य श्रेणी केलिए बीकॉम केदाखिले बंद है। 

विज्ञापन


इस कट ऑफ में राजधानी कॉलेज में बीए प्रोग्राम(इकोनॉमिक्स-पॉलिटिकल साइंस), बीए प्रोग्राम (हिस्ट्री- पॉलिटिकल साइंस) कॉम्बिनेशन केदाखिले सामान्य श्रेणी के लिए बंद हो गए हैं। अब इस कट ऑफ केआधार पर दाखिले की शुरूआत 17 नवंबर से होगी और 20 नवंबर तक दाखिला लिया जा सकेगा।  
विज्ञापन


एनसीवेब की तीसरी कट ऑफ में बीकॉम की सबसे अधिक कट ऑफ सामान्य श्रेणी के लिए जीसस एंड मैरी में 78 फीसदी निकाली है। कॉलेज ने दूसरी कट ऑफ के मुकाबले में चार फीसदी की गिरावट की है। सबसे कम कट ऑफ 69 फीसदी अदिति महाविद्यालय व भगिनी निवेदिता कॉलेज ने निकाली है। भीमराव अंबेडकर, मोतीलाल नेहरु, रामानुजन, सत्यवती, श्री अरबिंदो, पीजीडीएवी, लक्ष्मीबाई कॉलेज ने कट ऑफ में 6 फीसदी की गिरावट की है। सभी 26 कॉलेजों ने दिव्यांग छात्रों व एसटी श्रेणी की कट ऑफ में पांच फीसदी की गिरावट कर एक समान 50 फीसदी कट ऑफ जारी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए प्रोग्राम(इकोनॉमिक्स-पॉलिटिकल साइंस),कॉम्बिनेशन की सामान्य श्रेणी के लिए सबसे अधिक कट ऑफ एसपीएम कॉलेज ने 77 फीसदी जारी की है। जबकि जीसस एंड मैरी, व भारती कॉलेज ने 76 फीसदी कट ऑफ जारी की है। दिव्यांग श्रेणी व एसटी श्रेणी केलिए सभी सेंटरों ने इस कोर्स केलिए एक समान 50 फीसदी कट ऑफ निकाली है।


बीए प्रोग्राम हिस्ट्री-पॉलिटिकल साइंस कोर्स कॉम्बिनेशन केलिए सर्वाधिक 78 फीसदी कट ऑफ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीन दयाल उपाध्याय ने जारी की है। जबकि भारती कॉलेज व जीसस एंड मैरी कॉलेज ने 77 फीसदी कट ऑफ जारी की है। इस कोर्स में दिव्यांग श्रेणी व एसटी श्रेणी केलिए सभी सेंटरों ने एक समान 50 फीसदी कट ऑफ निकाली है। डीयू केदाखिला पोर्टल व एनसीवेब की वेबसाइट पर इस कट ऑफ को विस्तृत रुप से देखा जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed