फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DTC low floor bus caught fire again

Delhi : फिर डीटीसी की लो फ्लोर बस में लगी आग, इस महीने यह दूसरी घटना

Mon, 20 Feb 2023 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Feb 2023 03:51 AM IST
सार

बादली क्रॉसिंग के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे रूट बस नंबर डीएल-1पी-सी 8774 से अचानक धुआं निकलने लगा। 

विज्ञापन
DTC low floor bus caught fire again
बस में आग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी के दस्तक देने से पहले ही एक बार फिर दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की लो फ्लोर बस में आग लग गई। बादली क्रॉसिंग के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे रूट बस नंबर डीएल-1पी-सी 8774 से अचानक धुआं निकलने लगा। 

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल इसकी सूचना दी। तब तक बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गई और आग को बुझाया। हालांकि इस घटना में कोई यात्री या कर्मी जख्मी नहीं हुआ है। इसी महीने डीटीसी की एक और लो फ्लोर नॉन एसी बस में कंझावला के नजदीक आग लगने से बस जल गई थी। 
विज्ञापन


इस घटना पर डीटीसी कर्मचारी एकता यूनियन ने सवाल उठाया कि आखिरकार डीटीसी की बसों में बार बार आग लगने की घटनाएं क्यों हो रही है। डीटीसी और दिल्ली सरकार को इस बारे में सोचने की जरूरत है। यूनियन के अध्यक्ष ललित चौधरी और महामंत्री मनोज शर्मा ने आरोप लगाया कि बसों की देखरेख में घोटाला होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार कंपनी के बजाय दूसरे लोकल पार्ट्स लगा दिए जाते हैं। कई बसों की मियाद खत्म हो चुकी हैं। यूनियन ने सवाल उठाया है कि इन बसों को फिटनेस प्रमाणपत्र कौन और कैसे जारी कर रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। यह दिल्ली वासियों की जान के साथ खिलवाड़ है। यूनियन ने सभी डिपो में बसों के रखरखाव की जांच और उचित देखरेख की मांग की है। पिछले साल भी गर्मियों में बसों में आग लगने की घटनाएं हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed