फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   domestic helper accused of stealing 7 lakhs from almirah in advocates house

दिल्ली: वकील के नौकर ने ही चुरा लिए सात लाख रुपये, भागने से ठीक पहले हुआ गिरफ्तार

Fri, 24 Jun 2022 12:01 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 24 Jun 2022 12:01 PM IST
सार

आरोपी ने बताया कि वह पीड़ित के घर में दो वर्षों से काम कर रहा है। उसने अपने काम के बल पर मालिक का विश्वास जीता। जब उसे पता लगा कि घर में बनी अलमारी में बहुत पैसा है तो उसके मन में लालच आ गया और उसने पैसे चुरा लिए।

विज्ञापन
domestic helper accused of stealing 7 lakhs from almirah in advocates house
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में वकील का घरेलू सहायक ही उनके घर में डाका डाल रहा था। उसने अलमारी में से सात लाख रुपये चुरा लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घरेलू सहायक को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह बिहार स्थित अपने गांव भागने की फिराक में था।
विज्ञापन


दक्षिण जिला डीसीपी एस-ब्लॉक, ग्रेटर कैलाश में रहने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के वकील शशांक गर्ग ने ग्रेटर कैलाश पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनके घरेलू सहायक बिहार निवासी सत्यनारायण ठाकुर ने उसके घर से सात लाख रुपये चुरा लिए हैं। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की लोकेशन चेक की तो पता चलावह एचआरजी मार्ग ग्रेटर कैलाश एक में है। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उस समय बिहार भागने की फिराक में था। पूछताछ में उसने बताया कि वह पीड़ित के घर में दो वर्षों से काम कर रहा है। उसने अपने काम के बल पर मालिक का विश्वास जीता। जब उसे पता लगा कि घर में बनी अलमारी में बहुत पैसा है तो उसके मन में लालच आ गया और उसने पैसे को चुराने की साजिश रची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौका लगते ही वह धीरे-धीरे अलमारी से पैसे चुराता रहा। वह पैसों को चुराकर डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने एसबीआई बैंक के खाते में जमा करा देता था। उसने बैंक खाते में छह लाख रुपये जमा करा दिए थे। आरोपी के पास पीड़ित के घर से चुराया गया काले रंग का पाउच और 15582 रुपये बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed