फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Dog attacked girl, negligence case registered

दिल्ली : इलाके में चल रहा था नसबंदी अभियान, तभी कुत्ते ने बच्ची को किया लहूलुहान, लापरवाही का मामला दर्ज

Sat, 23 Sep 2023 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 23 Sep 2023 01:31 AM IST
सार

बच्ची अपनी दादी के साथ स्कूल जा रही थी। बच्ची को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने काटा है।

विज्ञापन
Dog attacked girl, negligence case registered
demo pic...

विस्तार

दिल्ली नगर निगम की ओर से बेसहारा कुत्तों की नसबंदी अभियान के दौरान एक कुत्ते ने स्कूल जा रही नौ साल की बच्ची को काट लिया। बच्ची अपनी दादी के साथ स्कूल जा रही थी। बच्ची को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्ची को पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने काटा है। हालांकि पुलिस ने इससे इंकार करते हुए मामले की जांच की बात कह रही है। बच्ची की दादी की शिकायत पर पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे न्यू उस्मानपुर इलाके में सड़क पर एक बच्ची को कुत्ता काटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि परिवार वाले घायल बच्ची को पास के अस्पताल में ले गए हैं। अस्पताल में नौ साल की बच्ची इलाज करवाते मिली। 
विज्ञापन


वहां मौजूद बच्ची की दादी शीला देवी ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ न्यू उस्मानपुर पहला पुश्ता इलाके में रहती है। उसकी पोती चौथी कक्षा में पढ़ती है। बृहस्पतिवार सुबह वह अपनी पोती को एमसीडी फ्लैट्स उस्मानपुर के पास स्थित स्कूल छोड़ने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान इलाके में दिल्ली नगर निगम कर्मी बेसहारा कुत्तों की नसबंदी को लेकर अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ता अचानक वहां आया और उसकी पोती के दोनों पैरों में काट लिया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से बच्ची को कुत्ते से बचाकर उसे अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed