फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Doctors strike continues in Swami Dayanand due to non-payment of salary for four months support of other hospitals

दिल्ली: चार महीने से वेतन न मिलने से स्वामी दयानंद में डॉक्टरों की हड़ताल जारी, दूसरे अस्पतालों का मिला समर्थन

Sat, 05 Feb 2022 09:39 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 05 Feb 2022 09:39 AM IST
सार

नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) के रेजिडेंट डॉक्टरों ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर को पत्र लिखते हुए तत्काल डॉक्टरों को वेतन देने की मांग की है।

विज्ञापन
Doctors strike continues in Swami Dayanand due to non-payment of salary for four months support of other hospitals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

चार महीने से वेतन न मिलने की वजह से पूर्वी दिल्ली नगर निगम के स्वामी दयानंद अस्पताल में डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। शुक्रवार को तीसरे दिन भी इनकी हड़ताल जारी रही। वहीं इस बीच राजधानी के दूसरे अस्पतालों से भी इन्हें समर्थन मिलना शुरू हुआ है। 

विज्ञापन


नई दिल्ली स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) के रेजिडेंट डॉक्टरों ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के मेयर को पत्र लिखते हुए तत्काल डॉक्टरों को वेतन देने की मांग की है। साथ ही डॉक्टरों ने हड़ताल का समर्थन किया है। इससे पहले फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर, फेमा डॉक्टर्स एसोसिएशन और दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन ने भी नगर निगम से तत्काल लंबित वेतन देने की मांग की है। एक दिन पहले स्वामी दयानंद अस्पताल ने हड़ताल में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय भी लिया था लेकिन देर शाम निगम के अधिकारियों ने इससे इनकार किया। 
विज्ञापन


वेतन नहीं, हड़ताल खत्म नहीं
शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधन ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा है कि निगम की ओर से जल्द ही कर्मचारियों को वेतन दिए जाने का आश्वासन मिला है। ऐसे में कर्मचारियों को विरोध प्रदर्शन खत्म कर मरीजों का इलाज शुरू करना चाहिए। हालांकि कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलेगा तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ महीने से नहीं मिला भत्ता
कर्मचारियों का यहां तक कहना है कि बीते आठ महीने से उन्हें भत्ता भी नहीं मिल रहा है। निगम की ओर से जब तक कर्मचारियों को उनका अधिकार नहीं दिया जाएगा तब तक विरोध प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। बहरहाल डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से स्वामी दयानंद अस्पताल में मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को जीटीबी अस्पताल जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed