फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Doctor molested girl in Mohalla clinic

मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर ने बच्ची से की छेड़छाड़

Fri, 26 Nov 2021 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Doctor molested girl in Mohalla clinic
नई दिल्ली। रोहिणी जिले के कंझावला इलाके में मोहल्ला क्लीनिक के भीतर एक डॉक्टर द्वारा दलित बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। 12 वर्षीय बच्ची बुुधवार शाम दवाई लेने क्लीनिक गई थी। बृहस्पतिवार को परिजनों को इसका पता चला तो लोग इकट्ठा होकर मोहल्ला क्लीनिक पहुंचे। वहां जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी डॉक्टर दक्षित दहिया को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की काउंसलिंग कराई गई है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि बच्ची के साथ छेड़छाड़ हुई है। पॉक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मासूम परिवार के साथ कंझावला के कराला स्थित शिव विहार इलाके में रहती है। इसके परिवार में माता-पिता व अन्य सदस्य हैं। इसके पिता अखबार वितरक हैं। बुधवार को बच्ची की तबीयत खराब थी। मां ने अकेले ही पास के मोहल्ला क्लीनिक में दवा लेने भेज दिया। वहां तैनात आरोपी डॉक्टर ने मासूम को अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया।

वारदात के बाद आरोपी ने किसी को कुछ भी न बताने के लिए कहा। बृहस्पतिवार सुबह मासूम ने सारी बात अपनी मां को बताई। परिवार को बात पता चलने के बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मोहल्ला क्लीनिक का घेराव कर लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया।
बच्ची की काउंसलिंग कराने के बाद कंझावला थाने में पॉक्सो और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed