फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   diwali Delhi Railwayis ready trying to ease the way of passengers by running special trains making temporary waiting rooms

दिल्ली: रेलवे ने कसी कमर, स्पेशल ट्रेन चलाकर यात्रियों की राह आसान करने में जुटा, अस्थायी प्रतीक्षालय बनाए

Mon, 01 Nov 2021 10:11 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 01 Nov 2021 10:11 PM IST
सार

दीपावली व छठ के मौके को ध्यान में रख दिल्ली से ज्यादातर ट्रेन पूर्वांचल दिशा के लिए चल रही हैं। वहीं स्टेशन पर अलग से पूछताछ केंद्र, खाने-पीने की व्यवस्था की गई है ताकि प्लेटफार्म पर अचानक से भीड़ नहीं बढ़े और उन्हें ही प्रवेश दिया जाए जिनकी ट्रेन प्लेटफार्म से छूटने वाली हो।

विज्ञापन
diwali Delhi Railwayis ready trying to ease the way of passengers by running special trains making temporary waiting rooms
भारतीय रेल - फोटो : Twitter

विस्तार

आगामी त्योहारों को ध्यान में रख रेलवे ने कमर कस ली है। स्टेशन पर पहुंचने वाली भीड़ प्रबंधन के साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में ट्रेनों को चला कर यात्रियों की राह आसान की जा रही है। दीपावली व छठ के मौके को ध्यान में रख ज्यादातर ट्रेन पूर्वांचल दिशा के लिए चल रही हैं। वहीं स्टेशन पर अलग से पूछताछ केंद्र, खाने-पीने की व्यवस्था की गई है ताकि प्लेटफार्म पर अचानक से भीड़ नहीं बढ़े और उन्हें ही प्रवेश दिया जाए जिनकी ट्रेन प्लेटफार्म से छूटने वाली हो।

विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख रेलवे ने नई दिल्ली-जोगबनी-नई दिल्ली (02500/02499) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। जोगबनी के लिए यह ट्रेन पांच नवंबर को चलेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन पूर्वाह्न 11 बजे चलेगी व अगले दिन शाम छह बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02499 जोगबनी से नई दिल्ली के लिए छह नवंबर को यह ट्रेन चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, रूदौली, फैजाबाद, शाहगंज, आजमगढ, मऊ जंक्शन, बलिया, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, नौगछिया, कटिहार और पुर्णिया जंक्शन स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन


इसी तरह एक अन्य स्पेशल ट्रेन (04598/04597) सरहिंद-सहरसा आरक्षित स्पेशल चलेगी। ट्रेन संख्या 04598 सरहिंद-सहरसा त्योहार स्पेशल पांच, छह और सात नवंबर को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन राजपुरा, अंबाला छावनी, यमुनानगर, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामगढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया व एस बख्तियारपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी। ट्रेन 08612 लखनऊ से रांची के लिए चार नवंबर को सुबह नौ बजे चलेगी। दिल्ली जंक्शन-सहरसा-दिल्ली जंक्शन (04986/04985) आरक्षित त्योहार स्पेशल चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04986 दिल्ली जंक्शन से सहरसा के लिए पांच नवंबर को दोपहर बाद 3:30 बजे चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया व एस बख्तियारपुर स्टेशन पर ठहरेगी। दरभंगा के लिए ट्रेन संख्या 06996 दिल्ली जंक्शन से पांच नवंबर को चलेगी। मार्ग में यह ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज, रक्सौल व सीतामढ़ी स्टेशनों पर ठहरेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04548 आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए तीन नवंबर को दोपहर बाद तीन बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:35 बजे पटना पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन व दानापुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

जम्मू से कटिहार के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी
जम्मू तवी से एक स्पेशल ट्रेन कटिहार के लिए चलेगी। यह ट्रेन बरास्ता पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, सरहिंद, अंबाला कैंट, यमुना नगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी, बेगुसराय व खगड़िया में रुकेगी। तीन नवंबर को यह ट्रेन (04746) जम्मूतवी से दोपहर 12 बजे चलेगी व अगले दिन रात्रि 9:45 बजे कटिहार पहुंचेगी।

स्टेशन के बाहर बना अस्थाई प्रतीक्षालय
राजधानी के स्टेशनों के परिसर में अस्थाई प्रतीक्षालय बनाए गए हैं। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किया गया है। ज्यादा से ज्यादा यात्रियों के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है जहां शौचालय, खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे स्टेशन पर टेंट तो लगाया ही गया है साथ ही शौचालय की सुविधा भी स्टेशन पर परिसर में दी जाएगी। आनंद विहार स्टेशन पर 20 मोबाइल शौचालय लगया गया है। अतिरिक्त सात आरक्षण काउंटर के साथ अलग से एक पूछताछ केंद्र बनेगा। एलसीडी स्क्रीन लगाकर यात्रियों को ट्रेनों के आवागमण की सूचना दी जाएगी। फुड व स्नैक्स का स्टॉल भी स्टेशन परिसर में अलग से यात्रियों के लिए इंतजाम किया जाएगा।

सुरक्षा को ध्यान में रख आरपीएफ की टीम तैनात की जाएगी। आनंद विहार के अलावा नई दिल्ली के आजमेरी गेट की तरफ 10 हजार 500 वर्गमीटर का टेंट लगाया गया है। यहां 584 यात्रियों के बैठने का इंतजाम रहेगा। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 16 के सामने 417 यात्रियों के बैठने का इंतजाम किया गया है। अस्थाई प्रतीक्षालय में रेलवे सुरक्षा बल का हेल्प डेस्क बनाया गया है। थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed